1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'दिलदार' से मनोज तिवारी की वापसी, टीजर हुआ रिलीज

रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग 'दिलदार' से मनोज तिवारी की वापसी, टीजर हुआ रिलीज

 Published : Mar 17, 2022 06:47 pm IST,  Updated : Mar 17, 2022 06:48 pm IST

भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम रह चुके मनोज तिवारी नए गाने 'दिलदार' के साथ वापसी करने जा रहे हैं।

मनोज तिवारी- India TV Hindi
मनोज तिवारी Image Source : YOUTUBE/CLIK RECORDS

Highlights

  • राजनीति में आने से पहले मनोज तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सालों बिता चुके हैं
  • मनोज तिवारी का हालिया सॉन्ग 'दिलदार' एक रोमांटिक सॉन्ग है
  • गाने में विशाल आदित्य सिंह भी नजर आ रहे हैं

'कबीर सिंह' के गाने से चर्चा में आए बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक नया भोजपुरी गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर आने के बाद फैंस में खुशी की लहर है।  विशाल सिंह और अपर्णा दीक्षित स्टारर 'दिलदार' की शूटिंग बनारस में की गई है।

राजनीति में शामिल होने से पहले, तिवारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक सिंगर और एक अभिनेता के रूप में सालों बिता चुके हैं। 2003 में, उन्होंने फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' में एक भूमिका निभाई, जो कमर्शियली सफल रही। बाद में, उन्होंने 'दरोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना' जैसी कुछ हिट फिल्में दीं।

गाने को क्लिक रिकॉर्ड की तरफ से रिलीज किया जाएगा। 

यहां देखें टीजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन