1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह संग इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाई थी धूम, ये पुराना गाना फिर मचा रहा धूम

पवन सिंह संग इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाई थी धूम, ये पुराना गाना फिर मचा रहा धूम

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Mar 20, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 11:04 pm IST

भोजपुरी गाने जबरदस्त कंट्रोवर्सी में होने के बावजूद तहलका मचा रहे हैं। व्यूज के मामले में अब पवन सिंह के नए गाने ने सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए है। भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर एक बार फिर छाए हुए है।

Pawan Singh- India TV Hindi
पवन सिंह संग इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाई धूम Image Source : INSTAGRAM

भोजपुर सिंगर पवन सिंह और सनी लियोनी का एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। साथ ही इस गाने ने यूट्यूब पर धमाकेदा रिकॉर्ड बना दिया है। ये गाना चारों तरफ धमाल मचा रहा है। इसे अभी तक कई मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह ने एक बार फिर से यह कारनामा कर फैंस का दिल जीत लिया है। सनी लियोनी के साथ यह म्यूजिक वीडियो सभी को पछाड़ते हुए यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन पर सालों बाद फिर से ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।

पवन सिंह संग छाईं सनी लियोनी

इस गाने ने यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में हनी सिंह के नए गाने को भी पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि इसके पहले भी पवन के कई म्यूजिक वीडियो तहलका मचा चुके है जो खूब वायरल हुए थे। 'तेरी लाल चुनरिया' नाम के इस गाने में पवन सिंह और सनी लियोनी की जोड़ी लोगों को खूब भा रही है। व्हाइट कलर की साड़ी में सनी लियोनी अपने हुस्न का कहर बरपा रही हैं। उनके एक्सप्रेशन, डांस मूव्स और अदाओं ने सभी को दीवाना बना दिया है। इस गाने के वीडियो को बेहद ही शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया है। इस वीडियो में पवन सिंह भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों क जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

यूजर्स को पसंद आया पवन का गाना

इस गाने पर यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी एक्टर के साथ सनी लियोनी, गाना तो धमाकेदार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे पहले शायद ही कभी किसी ने सनी लियोनी इतने खूबसूरत अंदाज में डांस किया है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों की जोड़ी बहुत जम रही है'। इस गाने को देखकर हर कोई पवन सिंह की तारीफ कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन