1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह का नया लोक गीत 'हरी हरी ओढ़नी' रिलीज, सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचाई धूम

पवन सिंह का नया लोक गीत 'हरी हरी ओढ़नी' रिलीज, सोशल मीडिया पर VIDEO ने मचाई धूम

 Published : Nov 04, 2022 08:15 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 08:15 pm IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अनुपमा यादव का नया गाना रिलीज हुआ है। गाना इतना धांसू है कि इसका वीडियो दर्शक लोग बार-बार देख रहे हैं।

Bhojpuri Video- India TV Hindi
Bhojpuri Video Image Source : INDIA TV

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की नई लोक गीत 'हरी हरी ओढ़नी' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है, यह गाना लोक गीत धुन पर तैयार किया गया है। जिसे पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया किया है। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है जबकि गीतकार आशुतोष तिवारी, निर्देशक पवन पाल हैं।

इस गाने का फिल्मांकन पवन सिंह और हॉट गर्ल डिम्पल सिंह के ऊपर किया गया है। पवन सिंह कहते कि "अब शादी विवाह का सीजन शुरू होने वाला खासकर बिहार यूपी के शादियों में भोजपुरी गाने का बोलबाला रहता है ऐसे में यह नया गाना "हरी हरी ओढ़नी" खूब बजने वाला है। देखिए ये वीडियो...

ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है और रिलीज के कुछ ही घंटों बाद इसे तकरीबन 4 लाख व्यूज हासिल हो चुके हैं। डीआरएस  म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। डीआरएस म्यूजिक के संचालक धनंजय सिंह कहते हैं, "यह गाना दिल्ली के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है साथ-साथ डीआरएस म्युजिक पर पवन सिंह की कई नये प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहे हैं जो दर्शकों के समक्ष जल्द ही आएंगे"।

Chiranjeevi की 'वाल्टेयर वीरैया' में हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela की एंट्री, आइटम सॉन्ग से बरपाएगी कहर

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार में इस बार सलमान खान लगाएगे इस कंटेस्टेन्ट की क्लास

बरहाल पवन सिंह की नई भोजपुरी फ़िल्म "हमार स्वभिमान" भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इन दिनों पवन सिंह अपनी नई लोक गीत "पुदीना 2" की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं।

Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू ने श्वेता महारा से की छेड़छाड़, सबके सामने बोले- 'ए लमको', Viral हुआ Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन