1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानिए कहां-कहां मिले चोट के निशान

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानिए कहां-कहां मिले चोट के निशान

 Published : Apr 04, 2023 03:04 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 03:04 pm IST

Bhojpuri actress Akanksha Dubey Post mortem report: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव 25 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में होटल मिला था। जिसके बाद अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

Bhojpuri actress Akanksha Dubey - India TV Hindi
Bhojpuri actress Akanksha Dubey Image Source : INSTAGRAM

Akanksha Dubey Post mortem report: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से यह मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। एक्ट्रेस 25 मार्च को वाराणसी के सारनाथ में होटल सोमेंद्र में मृत पाई गई थीं। जिसके बाद उनकी मां मधु दुबे ने गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए और बेटी हत्या की आशंका जताई। अब आकांक्षा दुबे की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। जिसमें उनकी गर्दन पर फंदे की इंजरी की बात सामने आई है। 

पुलिस ने बताया कहां है इंजरी 

इस मामले पर सारनाथ के एसीपी ने बताया है कि आकांक्षा दुबे की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सिर्फ उनके गले पर फंदे की इंजरी पाई गई है। इसके अलावा एक्ट्रेस की बॉडी में कहीं भी कोई चोट का निशान या घाव नहीं पाया गया है। तो इस रिपोर्ट के अनुसार यह लग रहा है कि आकांक्षा की मौत कोई हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या ही है। हालांकि, अभी विसरा रिपोर्ट आनी बाकी है जिसके बाद से ही कुछ कहा जा सकता है। 

ऋतिक रोशन ने गर्ल फ्रेंड सबा आजाद संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्स वाइफ सुजैन ने कर दिया ऐसा कमेंट

भारत में रहने को लेकर स्वरा भास्कर ने कही ऐसी बात, यूजर्स ने लगाई फटकार; पाकिस्तान जाने की दी सलाह

मां के वकील ने की सीबीआई जांच की मांग 

आपको बता दें कि आकांक्षा की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने भी इस रिपोर्ट के आने पर अपना बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आकांक्षा दुबे की हत्या की सीबीआई जांच की मांग होनी चाहिए। क्योंकि यहां पर पहली नजर में सारनाथ पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। 

'ब्रह्मास्त्र' 2 और 3 को लेकर अयान मुखर्जी ने किया बड़ा ऐलान, जानिए कब रिलीज होंगी ये फिल्में

Yentamma Song Out: सलमान खान के लुंगी लुक ने उड़ाया गर्दा, गाना सुनते ही थिरकने पर होंगे मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन