1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. रवि किशन और निरहुआ की इस एक्ट्रेस ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को धमकाया? अब हुई गिरफ्तार

रवि किशन और निरहुआ की इस एक्ट्रेस ने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ को धमकाया? अब हुई गिरफ्तार

 Published : Feb 17, 2023 05:26 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 05:28 pm IST

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर हमला करने के आरोप में सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सपना गिल (Sapna Gill) ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से पुलिस में फर्जी मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग भी की थी।

sapna gill- India TV Hindi
sapna gill Image Source : INSTAGRAM/SAPNAGILLOFFICIAL

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के साथ उनकी पहले कहासुनी और बाद में हाथापाई नजर आ रही है। दरअसल, ये वीडियो एक होटल के बाहर का है जहां क्रिकेटर पृथ्वी शॉ खाना खाने गए थे। स्टार क्रिकेटर होने के कारण जहां वह जाते हैं उनके फैंस घेर लेते हैं। लेकिन इस बार पृथ्वी शॉ पर उनकी फैन फॉलोइंग ही भारी पड़ गई। जानकारी के मुताबिक, पृथ्वी शॉ से उनके कुछ फैंस बार-बार सेल्फी की डिमांड कर रहे थे लेकिन क्रिकेटर ने उन्हें सेल्फी देने से मना कर दिया। ऐसे में उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से पृथ्वी शॉ पर हमला किया और उनकी कार का शीशा भी तोड़ा। 

निरहुआ के साथ काम कर चुकी हैं सपना गिल

वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की नजर आ रही है जिसका नाम सपना गिल है। पृथ्वी शॉ की शिकायत पर सपना गिल गिरफ्तार हो चुकी हैं और उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। बता दें कि सपना गिल भोजपुरी सिनेमा जगत की फेमस एक्ट्रेस हैं और निरहुआ और रवि किशन जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। सपना गिल ने 'काशी अमरनाथ', 'निरहुआ चलल लंदन' और 'मेरा वतन' जैसी फिल्मों में काम किया है। Sapna Gill भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं। सपना गिल इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं सपना

इंस्टाग्राम पर सपना गिल को लाखों लोग फॉलो करते हैं। सपना का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरों से भरा पड़ा है। चंडीगढ़ की रहने वालीं सपना गिल फिलहाल मुंबई में रहती हैं। पृथ्वी शॉ के विवाद की बात करें तो यह एक फाइव स्टार होटल के परिसर में हुआ और बाद में जब पृथ्वी होटल से जाने लगे तो सपना और उसके दोस्त ने उनकी कार का पीछा किया और ओशिवारा के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर रोका और विंडशील्ड तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: 'अली बाबा' को मिली उसकी नई मरियम, Tunisha Sharma की जगह लेगी ये एक्ट्रेस

Rakhi Sawant ने कहा पहले सुहागरात हुई अब शादी होगी, जानिए क्यों एक्ट्रेस ने छुए वकील के पैर

Swara Bhaskar और फहद अहमद की इस दिन होगी धूमधाम से शादी, एक्ट्रेस बोलीं-पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन