1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस, परफॉर्मेंस देख झूम उठे लोग

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने किया ताबड़तोड़ डांस, परफॉर्मेंस देख झूम उठे लोग

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Aug 28, 2022 07:39 am IST,  Updated : Aug 28, 2022 07:39 am IST

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सपना के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।

Sapna Choudhary Dance- India TV Hindi
Sapna Choudhary Dance Image Source : TWITTER

Highlights

  • सपना चौधरी का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • हरियाणवी डांसर का डांस देख खुद भी नाचने लगे लोग

Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी डांसर और हरियाणा की शान सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना ने अपने डांस के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस लंबे वक्त से स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर रही हैं। लेकिन एक वक्त था जब उनका डांस देखने के लिए लोग अपने सारे काम छोड़-छाड़कर आया करते थे। आए दिन सपना के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें सपना का तोबड़तोड़ डांस सामने बैठी ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है जवान तो जवान, बल्कि सामने बैठे ताऊ भी जमकर सपना के साथ झूम रहे हैं। 

Anupamaa: बच्चे को जन्म देते हुए किंजल तोड़ेगी दम, निधि शाह कहेंगी शो को अलविदा

शादी के बाद से ही सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस करना बंद कर दिया है। लेकिन उनके आए दिन हरियाणवी म्यूजिक वीडियो रिलीज़ होते ही रहते हैं। एक्ट्रेस लगातार काम कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें अपने चाहनेवालों से बेशुमार प्यार भी मिल रहा है। हाल ही में हरियाणवी डांसर का भोजपुरी स्टार खेसारी लाल याद के साथ एक नया गाना रिलीज़ हुआ है। जिसका नाम है 'मटक-मटक'। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। 

Arjun Kapoor और Malaika Arora ने ऑन कैमरा किया रोमांस, 'चल छैया छैया' गाने पर दोनों ने जमकर किया डांस

वहीं हरियाणवी डांसर अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। सपना के गाने और वीडियो आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन