1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'सास की सास बनूंगी मैं', नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर जारी, राजस्थानी छोरी ने मचाई हलचल

'सास की सास बनूंगी मैं', नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर जारी, राजस्थानी छोरी ने मचाई हलचल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 20, 2024 11:42 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 11:42 pm IST

यूट्यूब पर इन दिनों एक भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर के खूब चर्चे हैं, जो खेसारी लाल और पवन सिंह की फिल्मों के ट्रेलर को भी टक्कर दे रहा है। इस अपकमिंग फिल्म का नाम है 'सास की सास बनूंगी मैं'। भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर के जारी होते ही दर्शकों के बीच इसकी रिलीज का इंतजार शुरू हो गया है।

bhojpuri- India TV Hindi
छा गया नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर Image Source : INSTAGRAM

अक्षरा सिंह से लेकर काजल राघवानी तक, ये वो नाम हैं जो आज भोजपुरी सिनेमा पर राज कर रहे हैं। जब भी इन हसीनाओं की नई फिल्में या गाने आते हैं देखते ही देखते हिट हो जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक राजस्थानी छोरी है, जो भोजपुरी सिनेमा में खलबली मचाए हुए है। हाल ही में इस राजस्थानी छोरी की नई भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इनका ये ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा में खलबली मचाने वाली शुभी शर्मा की, जो अब अपनी नई फिल्म से सुर्खियां बटोर रही हैं।

सास की सास बनूंगी मैं

हाल ही में शुभी की नई फिल्म ‘सास की सास बनूंगी मैं’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी तीन सासों और उनकी तीन बहुओं के इर्द-गिर्द घूमती है। सासें बहुओं पर जमकर अत्याचार करती हैं, लेकिन जब बहुओं का सब्र टूटता है, तो वो पलटवार करती हैं। 

कौन हैं शुभी शर्मा

शुभी ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थानी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम्स से की। शुरुआती सफलता ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया और उन्होंने भोजपुरी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाए। साल 2008 में शुभी ने ‘चलनी के चलल दूल्हा’ फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और इंडस्ट्री की क्वीन बन गईं।  

भोजपुरी इंडस्ट्री में शुभी की पहचान

शुभी शर्मा अब भोजपुरी सिनेमा का ब्रांड बन चुकी हैं, जो लोकप्रियता के मामले में अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी स्टार से कम नहीं हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन जाती है। चाहे वो उनकी ‘दूल्हा मिलल दरोगा’ हो, ‘संघर्ष’ हो, या फिर ‘प्यार झुकता नहीं’, शुभी की हर फिल्म में उनके अभिनय और टैलेंट की झलक दिखती है।  इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम बैक' में भी एक आइटम नंबर कर चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन