1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, घर के बाहर लगाये गये फरारी के इश्तेहार

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, घर के बाहर लगाये गये फरारी के इश्तेहार

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Nov 11, 2022 11:40 am IST,  Updated : Nov 11, 2022 11:42 am IST

Akshara Singh: एक बार फिर अक्षरा सिंह का नाम विवादों से जुड़ गया है। भोजपुरी फिल्म की बोल्ड एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह मुसीबत में फंसती हुई नजर आ रही हैं। घर के बाहर फरारी के पोस्टर लगाये जा रहे हैं।

Akshara Singh- India TV Hindi
Akshara Singh Image Source : AKSHARA SINGH

Akshara Singh: अक्षरा के पटना स्थित घर पर कोर्ट में हाजिर होने के लिए पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया है। एक बार फिर अक्षरा सिंह का नाम विवादों से जुड़ गया है। इस मामले पर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। ये मामला अप्रैल 2021 का है, पूरा मामला वैशाली के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला (Munna Shukla) के घर साल 2021 में हुए एक डांस पार्टी के कार्यक्रम से जुड़ा है। इस डांस पार्टी में नियमों का उल्लघंन किया गया था। 

खबरों के मुताबिक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को नवंबर 2021 में पूर्व विधायक और बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर पर उनके भतीजे के उपनयन संस्कार में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान अक्षरा सिंह के स्टेज शो के दौरान फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वैशाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला (Munna Shukla), उनकी पत्नी अनु शुक्ला (Anu Shukla), बाडीगार्ड और भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक इस मामले में अन्य सभी ने बेल ले ली, लेकिन अक्षरा सिंह ने जमानत नहीं ली। इसी के बाद गुरुवार को पुलिस उनके पटना स्थित आवास पर पहुंची। बताया जाता है कि वक्त रहते एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो अभिनेत्री की मुश्किल बढ़ सकती है।

FIR दर्ज होने के बाद से अक्षरा सिंह (Akshara Singh) लगातार फरार थीं। वहीं अब दो महीने पहले मामले में पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करवाया था, जिसके बाद अब फरारी का इश्तेहार निकाला गया है। बताया जा रहा है कि लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना के घर पर फरारी का इश्तेहार चिपका दिया है। फरारी के इश्तेहार में अक्षरा के फरार होने का जिक्र है। इसके साथ अभी इस मामले पर अक्षरा सिंह का रिएक्शन आना बाकी है, अब देखते हैं कि इस पर एक्ट्रेस क्या  जवाब देती हैं।

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवि के इस सवाल से परेशान होगा विराट, मुश्किल मे फंसेगी पखी

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ला रही हैं नया चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल', सेलिब्रिटी के साथ करेंगी गुफ्तगू

John Wick Chapter 4 Trailer: 'जॉन विक चैप्टर 4' का जबरदस्त एक्शन ट्रेलर रिलीज, इमोशन के साथ दिखा बेहतरीन ट्विस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन