1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धूम 2' की रिलीज को 11 साल हुए, ऋतिक रौशन ने किया यह ट्वीट

'धूम 2' की रिलीज को 11 साल हुए, ऋतिक रौशन ने किया यह ट्वीट

 Published : Nov 26, 2017 11:12 am IST,  Updated : Nov 26, 2017 11:12 am IST

संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित 'धूम 2' वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी। यह एक चोर की कहानी है, जो बहुमूल्य कलाकृतियां चुराने का आदी है।

dhoom 2- India TV Hindi
dhoom 2

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि 'धूम 2' में करना एक प्रेरणादायी अनुभव था। फिल्म के शुक्रवार को रिलीज के 11 साल हो गए, जिसके बाद ऋतिक ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया। ऋतिक ने ट्वीट कर कहा, "'धूम 2' एक बेहतरीन अनुभव था जिसने मुझे प्रेरित किया। 'धूम 2' के 11 वर्ष पूरे होने पर मैं पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा।"

संजय गढ़वी द्वारा निर्देशित 'धूम 2' वर्ष 2006 में रिलीज हुई थी। यह एक चोर की कहानी है, जो बहुमूल्य कलाकृतियां चुराने का आदी है। ऋतिक के अलावा, फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, बिपाशा बसु और उदय चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

ऋतिक को गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' में भी देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन