1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द ममी' से मुकाबला करने आ रही है विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘1921’, लीड रोल में होंगे जरीन खान और करण कुंद्रा

'द ममी' से मुकाबला करने आ रही है विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘1921’, लीड रोल में होंगे जरीन खान और करण कुंद्रा

 Published : Jun 14, 2017 10:15 am IST,  Updated : Jun 14, 2017 11:17 am IST

'राज सीरीज', 'हॉंटेड 3डी' और '1920' जैसी हॉरर फिल्में बना चुके निर्देशक विक्रम भट्ट एक और हॉरर फिल्म के साथ लौट रहे हैं।

zareen- India TV Hindi
zareen

नई दिल्ली: 'राज सीरीज', 'हॉंटेड 3डी' और '1920' जैसी हॉरर फिल्में बना चुके निर्देशक विक्रम भट्ट एक और हॉरर फिल्म के साथ लौट रहे हैं। विक्रम का कहना है कि उनकी नई फिल्म '1921' बॉलीवुड की अब तक की हॉरर फिल्मों के बीच एक नई मिसाल कायम करेगी। इस फिल्म की शूटिंग भट्ट ने बीते महीने ब्रिटेन में शुरू की। फिल्म में अभिनेत्री जरीन खान व अभिनेता करण कुंद्रा व अन्य कलाकार हैं।

भट्ट ने एक बयान में फिल्म के बारे में कहा, "बात सिर्फ डर की नहीं है, बल्कि साथ ही जरूरी है कि दर्शक पात्रों के भय को महसूस कर पाएं। '1921' एक ऐसी फिल्म है जो इस शैली में अद्भुत है।"

1921
1921

फिल्म में किरदार अपने वर्तमान को सुरक्षित करने के लिए अपने अंधेरे अतीत और रहस्यों का मुकाबला करते हैं। यह फिल्म जीवन और मृत्यु के बीच के संघर्ष पर आधारित है।

यह भट्ट की हॉरर शैली की पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले वह इस शैली में 'राज' श्रृखंला, 'हंटेड' 3डी और '1920' जैसी कई फिल्में बना चुके हैं।

फिल्म '1921' में '1920' की तरह ही प्रमुख जोड़ी के बीच रोमांटिक व भावनात्मक कहानी देखने को मिलेगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन