1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 27 दिसंबर को 50 साल के होने जा रहे सलमान के लिए खास रहा साल 2015

27 दिसंबर को 50 साल के होने जा रहे सलमान के लिए खास रहा साल 2015

 Written By: Deepika Negi
 Published : Dec 22, 2015 02:42 pm IST,  Updated : Dec 22, 2015 03:11 pm IST

सलमान खान 27 दिसंबर को 50 साल के होने जा रहे हैं। उनके लिए यह साल बेहद खास रहा है इस बार उनका जन्म दिन भी स्पेशल अंदाज में मनाने की तैयारी चल रही।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई/दिल्‍ली: सलमान खान 27 दिसंबर को 50 साल के होने जा रहे हैं। उनके लिए यह साल बेहद खास रहा है इस बार उनका जन्‍म दिन भी स्‍पेशल अंदाज में मनाने की तैयारी चल रही हैं। इस दिन उनके जीवन पर आधारित पुस्‍तक का विमोचन भी होने की संभावना है। वैसे सलमान को जब से कोर्ट से राहत मिली है तब से उनके फैंस में उनकी शादी को लेकर उत्साह बना हुआ है।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: शाहरुख-सलमान ने एक दूसरे से पूछे सीक्रेट सवाल

सलमान ने भी एक इंटरव्यू में अपने ऊपर चल रहे मुकदमों का हवाला देते हुए कहा था कि वो अभी शादी नहीं कर सकते। लेकिन अब जब उनको सारे इल्जामों से बरी कर दिया गया है तो उम्मीद है कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे।

salman
salman

सुपरहिट फिल्‍मों और हिट एंड रन के चलते चर्चा साल भर चर्चा में रहे:-

सलमान खान 2015 में अपनी 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' की जबरदस्‍त सफलता के साथ ही हिट एंड रन केस मामलें को लेकर चर्चा में रहे। इसी महीने 50 साल के होने जा रहे सलमान खान 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर सबसे बड़ी राहत दी है। सलमान खान का नाम इस साल लूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा और उनके विवाह की अफवाह भी उड़ी,हालांकि सलमान ने अपने विवाह से जुड़ी बातों को मीडिया गॉसिफ बताकर खंडन कर दिया।

salman
salman

रियल लाइफ में निकाह किससे होगा,बड़ा सवाल क्‍या सलमान करेंगे शादी

हालांकि उन्‍होंने 2015 में विवाह के संकेत भी दिए अब उनकी रियल लाइफ में निकाह किससे होगा , उनके प्रशंसकों में यह जिज्ञासा बनीं हुई है और 2016 में ही इस बात का उत्‍तर मिल सकेगा? 'बजरंगी भाईजान' और 'प्रेम रतन धन पायो' की जबरदस्‍त सफलता के चलते सलमान इस साल बॉलीवुड का ऐसा चेहरा बनकर उभरे जो किसी ना किसी बात के चलते मीडिया में छाए रहे।

अगली स्लाइड में पढ़ेें और

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन