1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Year Ender 2018: 'पद्मावत' से 'केदारनाथ' तक ये हैं साल की विवादित फिल्में

Year Ender 2018: 'पद्मावत' से 'केदारनाथ' तक ये हैं साल की विवादित फिल्में

 Written By: Swati Pandey
 Published : Dec 31, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 07:23 pm IST

बॉलीवुड में फिल्मों पर विवाद होना कुछ नया नहीं है। किसी न किसी बात को लेकर अक्सर कुछ फिल्में विवाद के घेरे में आ जाती हैं। जानते हैं साल 2018 की कुछ विवादित फिल्मों के बारे में...

2018 most controversial movies- India TV Hindi
2018 most controversial movies

बॉलीवुड में फिल्मों पर विवाद होना कुछ नया नहीं है। किसी न किसी बात को लेकर अक्सर कुछ फिल्में विवाद के घेरे में आ जाती हैं। 2018 की शुरुआत ही विवादों से हुई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का देश के कई जगहों पर जमकर विरोध हुआ। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई और आखिरकार यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई। कुछ ऐसा ही साल का अंत होते-होते रिलीज हुई फिल्म 'केदारनाथ' के साथ हुआ। हालांकि इस लिस्ट में और भी कई फिल्मों का नाम शामिल है।

जानते हैं साल 2018 की कुछ विवादित फिल्मों के बारे में...

Padmaavat
Padmaavat

1. पद्मावत

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' पहले 'पद्मावती' के नाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन राजस्थान की करणी सेना ने इल्जाम लगाया कि फिल्म में दीपिका (रानी पद्मावती) और रणवीर (अलाउद्दीन खिलजी) के बीच ड्रीम सीक्वेंस है। इस बात को लेकर पहले फिल्म के सेट पर तोड़-फोड़ की गई और बाद में दीपिका का नाक काटने और भंसाली का सिर काटने तक की धमकी दे दी गई। इस फिल्म को लेकर देश के कई दलों ने आपत्ति जताई।

Veere Di Wedding
Veere Di Wedding

2. वीरे दी वेडिंग

'वीरे दी वेडिंग' से करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के बाद कमबैक किया था। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी थीं। फिल्म चार बोल्ड दोस्तों की कहानी थी। इस फिल्म में स्वरा के एक सीन को लेकर विवाद हो गया था और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

Aiyaary
Aiyaary

3. अय्यारी

सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज वाजपेयी, रकुल प्रीत स्टारर 'अय्यारी' को भी रिलीज के समय मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। जासूसी पर आधारित इस फिल्म को पहले रक्षा मंत्रालय के कुछ अधिकारियों ने देखा था और इसके कुछ सीन भी डिलीट करवाए गए थे। फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था।

 Mohalla Assi
 Mohalla Assi

4. मोहल्ला अस्सी

सात साल से अटकी सनी देओल की 'मोहल्ला अस्सी' लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 16 नवंबर 2018 को रिलीज हुई। यह फिल्म काशीनाथ सिंह के उपन्यास 'काशी का अस्सी' पर आधारित थी। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया था। फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी।

Kedarnath
Kedarnath

5. केदारनाथ

दिसंबर में रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की 'केदारनाथ' को उत्तराखंड में रिलीज नहीं किया गया। फिल्म में मुसलमान लड़के मंसूर (सुशांत) और हिंदू लड़की मुक्कू (सारा) की लव स्टोरी दिखाई गई थी। इसे लेकर कुछ लोगों ने फिल्म पर लव जिहाद प्रमोट करने का आरोप लगाया था।

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन