1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव

अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव

 Published : Jul 13, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 04:27 pm IST

बच्चन परिवार के संपर्क में लगभग 54 लोग आए थे, जिनमें से 28 लोग क्वारंटीन में हैं। बच्चन के निवास पर 26 लोगों की पहचान अधिक जोखिम वालों में किया गया था, उनका स्वाब परीक्षण रविवार को किया गया, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

अमिताभ बच्चन के 26...- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन के 26 स्टाफ सदस्यों का कोरोना टेस्ट आया निगेटिव Image Source : INSTAGRAM/AMITABH BACHCHAN

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके 26 स्टाफ सदस्यों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन को शनिवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद होम क्वारंटीन में हैं, जबकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है।

बच्चन परिवार के संपर्क में लगभग 54 लोग आए थे, जिनमें से 28 लोग क्वारंटीन में हैं। बच्चन के निवास पर 26 लोगों की पहचान अधिक जोखिम वालों में किया गया था, उनका स्वाब परीक्षण रविवार को किया गया, जिनकी टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा गया है।

इस बीच बिग बी ने अपना डेली रुटीन नहीं टूटने दिया है। वो पहले की तरह ही अभी भी अपने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग में उन्हें विश किया है। अमिताभ बच्चन ने रविवार रात को अपने ब्लॉग पर लिखा, "बर्थडे- मनोज कुमार ओझा, तरन घंटासला। सोमवार, 13 जुलाई, दोनों को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहें।"

हेल्थ अपडेट: अमिताभ बच्चन की सेहत में तेजी से सुधार, अभिषेक की हालत भी स्थिर

इसके साथ ही बिग बी ने उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा, "अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मेरे लिए आपकी चिंता, प्रार्थना और जल्दी से ठीक होने के लिए भेजी गई शुभकामनाओं ने मुझे कृतज्ञता से भर दिया है। सभी का धन्यवाद।"

ऐश्वर्या-आराध्या 'जलसा' में होम क्वारंटीन, दूसरे बंगले 'प्रतीक्षा' में अपने स्टाफ के साथ हैं जया बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से सोशल मीडिया पर भी अपनी फोटो शेयर करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "वो सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएँ अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।"

बिग बी की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके डॉक्टर अंसारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है। उनका लंग इंफेक्शन (कफ) काफी कम हुआ है। ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल है। वहीं, अभिषेक की कंडीशन भी स्टेबल है। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन