1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हसन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 3 की मौत

कमल हसन की फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 3 की मौत

 Published : Feb 20, 2020 06:53 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 06:53 am IST

कमल हसन की आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 3 की मौत और 10 लोग घायल हो गए हैं।

kamal haasan- India TV Hindi
कमल हसन

कमल हसन की फिल्म 'इंडियन 2' के चेन्नई में सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 3 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हुए हैं। यह एक्सीडेंट बुधवार की रात को हुआ है। सेट बनते दौरान यह हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेन के क्रैश होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

कमल हसन ने ट्वीट करके दुख जाहिर किया है। उन्होंने लिखा- मैंने बहुत से एक्सीडेंट देखें हैं और उनसे बाहर भी आया हूं। मैंने अपने तीन साथी खो दिए। उनके परिवार के सदस्यों के संकट मेरे दर्द से कई गुना अधिक होगा। मैं उनके दुख को साझा करता हूं। मेरी संवेदना उनके प्रति।

हादसे में 29 साल के मधु और 60 साल के चंदन के साथ 34 साल के असिस्टेंट डायरेक्टर कृष्णा की जान चली गई है। पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर शंकर के पैर में भी फ्रैक्चर बताया जा रहा था। मगर वह ठीक हैं। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। कमल हसन अपने कास्ट और क्रू से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेन के ऊपर लाइट सेट रखा था। जो रस्सी ढीली हो जाने की वजह से ऊपर से क्रू के ऊपर गिर गया। डायरेक्टर शंकर भी उस स्पॉट पर काम कर रहे थे मगर वह बच गए। 

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही फिल्म इंडियन 2 का पोस्टर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है। फिल्म में कमल हसन एक बुजुर्ग का किरदार निभाते नजर आएंगे। इंडियन 2 में काजल अग्रवाल अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इंडियन 2 की शूटिंग चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो में चल रही थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन