1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 64th National Awards: 'रुस्तम' अक्षय कुमार को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, ‘नीरजा’ बनी बेस्ट फिल्म

64th National Awards: 'रुस्तम' अक्षय कुमार को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, ‘नीरजा’ बनी बेस्ट फिल्म

 Published : Apr 07, 2017 12:32 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 12:55 pm IST

अक्षय कुमार हाल ही में आयोजित किए गए 64वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजे गए हैं। उन्हें यह अवार्ड उनकी हिट फिल्म 'रुस्तम' के लिए दिया गया है। अक्षय के अलावा सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फीचर फिल्म...

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हाल ही में आयोजित किए गए 64वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजे गए हैं। उन्हें यह अवार्ड उनकी हिट फिल्म 'रुस्तम' के लिए दिया गया है। अक्षय के अलावा सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कारों का एलान शुक्रवार को हुआ। उत्तर प्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के तौर पर चुना गया है। स्पेशल मेंशन अवार्ड झारखंड को दिया गया है। 'पिंक' बनी सोशल मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म...

- बेस्ट फिल्म: नीरजा

- बेस्ट एक्टर: अक्षय कुमार (रुस्तम)

- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जायरा वसीम (दंगल)

- बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: शिवाय

- सोशल इश्यू पर बनी बेस्ट फिल्म: पिंक

- यूपी को मोस्ट फ्रेंडली स्टेट का अवॉर्ड मिला

- बेस्ट निर्देशक: राजेश मापुस्कर को उनकी मराठी फिल्म वेंटिलेटर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया।

- बेस्ट फीच फिल्म: मराठी फिल्म कासव को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया।

- बेस्ट एक्ट्रेस: सुरभि सी एम को मलयालम फिल्म 'मिन्नामिनुन्गू - द फायरफ्लाय' में निभाए उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन