1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज दिखेगा ‘बाहुबली’ का जलवा, 1000 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

आज दिखेगा ‘बाहुबली’ का जलवा, 1000 स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

 Published : Apr 07, 2017 12:12 pm IST,  Updated : Apr 07, 2017 12:12 pm IST

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन इससे पहले फिल्म का पहला भाग 'बाहुबली: द बिगनिंग' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

मुंबई: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन इससे पहले फिल्म का पहला भाग 'बाहुबली: द बिगनिंग' एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। 7 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाला है। ‘बाहुबली’ पहले ही अपनी सफलता के झंडे गाढ़ चुकी है। फिल्म का हिंदी वर्जन शुक्रवार को 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रहा है। इस फिल्म की अगली कड़ी को रिलीज होने में सिर्फ दो हफ्ते ही बचे हैं। फिल्म का दूसरा भाग 28 अप्रैल को रिलीज होगा।

फिल्म के हिंदी वर्जन को फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के द्वार रिलीज किया जा रहा है। करण जौहर ने ट्वीट किया "1000 स्क्रीन पर। किसी भारतीय फिल्म की इतने बड़े स्तर पर दोबारा रिलीज.. महाकाव्य के अप्रैल 28 को रिलीज से पहले जादुई कोशिश।" दर्शकों को बेसब्री से इस फिल्म की रिलजी का इंतजार है। वहीं इसके साथ सबसे बड़े सवाल ‘कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?’ का जवाब भी मिल जाएगा।

एस. एस. राजमौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अर्का एंटरटेनमेंट ने पेश किया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभाष मुख्य भूमिका में हैं, इसके अलावा राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णनन और सत्यराज प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन