1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूलिया वेंतूर की आवाज को लेकर हिमेश रेशमिया ने कही ये बात

यूलिया वेंतूर की आवाज को लेकर हिमेश रेशमिया ने कही ये बात

 Published : Apr 06, 2017 07:49 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 07:52 pm IST

सलमान खान की खास दोस्त कही जाने वाली यूलिया वेंतूर अब हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू कर चुकी हैं। वह हाल ही में रिलीजी हुई संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया की अलबम...

iulia- India TV Hindi
iulia

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की खास दोस्त कही जाने वाली यूलिया वेंतूर अब हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू कर चुकी हैं। वह हाल ही में रिलीजी हुई संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया की अलबम 'आप से मौसिकी' में नजर आईं। यूलिया के साथ काम कर हिमेश का कहना है कि उनकी आवाज बॉलीवुड गायकों जैसी है।

हिमेश ने मंगलवार को 'एव्री नाइट एंड डे' के शूटिंग क्षेत्र से कहा, "जब मैंने पहली बार उनकी आवाज सुनी तो यह बॉलीवुड गायकों जैसी थी। शुरुआत में मुझे पता नहीं था कि वह हिंदी में गा सकती हैं, लेकिन जब मैंने उन्हें गीत भेजा तो उन्होंने एक घंटे में डबिंग पूरी कर ली।" उनकी प्रशंसा करते हुए हिमेश ने कहा, "'एव्री नाइट एंड डे' की ऑडियो रिलीज के बाद जो हमने प्रशंसा प्राप्त की, उसकी वजह लूलिया वंतूर हैं। इस गीत के एक संगीतकार के रूप में मेरे अनुसार, उन्होंने इस गीत को नया बनाया है। हम अपनी छह वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं और इस महीने के अंत तक हम इस गीत को रिलीज करेंगे।"

सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्मों में संगीत सहयोग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "सलमान संगीत समझते हैं। वह बड़े स्टार हैं और इस क्षेत्र में मेरे गुरु हैं। मैं उनसे सवाल नहीं करता।" हिमेश ने इस बात की भी पुष्टि की है कि 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' के पूरा होने के बाद, वह अपनी अगली फिल्म 'एक्सपोज्ड 2' पर काम शुरू करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन