1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7000 हेजल ने शाहरुख को किया रिप्लाई, ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए अहमदाबाद जाएंगे किंग खान

7000 हेजल ने शाहरुख को किया रिप्लाई, ‘जब हैरी मेट सेजल’ के लिए अहमदाबाद जाएंगे किंग खान

 Published : Jun 21, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Jun 21, 2017 06:57 pm IST

शाहरूख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान शुरू की गई प्रतियोगिता में अब तक शाहरूख खान को 7000 सेजल नाम की लड़कियों से रिप्लाई मिल चुका है।

jab harry met sejal- India TV Hindi
jab harry met sejal Image Source : PTI

नई दिल्ली: शाहरूख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान शुरू की गई प्रतियोगिता में अब तक शाहरूख खान को 7000 सेजल नाम की लड़कियों से रिप्लाई मिल चुका है। फिल्म में अनुष्का शर्मा का नाम सेजल है, इसलिए प्रतियोगिता रखी गई थी कि जिस शहर में सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियों होंगी वहां शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन के लिए जाएंगे।

​जब हैरी मेट सेजल ट्रेलर 1

इसके लिए एक नंबर पर सेजल नाम की लड़कियों को मिस्कॉल करना था। शाहरुख ने वीडियो डालकर कहा था जिस शहर में सबसे ज्यादा लड़कियां होंगी वो वहां अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता के नतीजे आ गए हैं जिसमें अहमदाबाद ने बाजी मार ली है। अहमदाबाद से शाहरुख को सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियों के मिस्ड कॉल मिले हैं।

​​जब हैरी मेट सेजल ट्रेलर 2

अब शाहरूख खान उर्फ हैरी, अब इन सेजल से मिलने के लिए अहमदाबाद जाएंगे। अगर फिल्म की टैगलाइन पढ़े तो उसमें लिखा हुआ है- जो आप ढूंढ रहे हैं वो आपको ढूंढ रही है।  इसलिए शाहरूख देशभर की सेजल नाम की लड़कियों को तलाश रहे हैं।

jab harry met sejal
Image Source : PTIjab harry met sejal

शाहरुख खान 21 जून को अहमदाबाद जाकर उन लड़कियों से मुलाकात करेगे और साथ ही अपनी इस फिल्म का पहला गाना राधा भी लॉन्च करेंगे, जिसका उनके फैन्स को बड़े लंबे समय से इंतजार था। शाहरूख की फिल्म जब ‘हैरी मेट सेजल’ 4 अगस्त को रिलीज होगी।  

​जब हैरी मेट सेजल ट्रेलर 3

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन