1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 83: पंजाबी सिंगर एमी विर्क बनें बलविंदर संधू, रणवीर सिंह ने शेयर किया लुक

फिल्म 83: पंजाबी सिंगर एमी विर्क बनें बलविंदर संधू, रणवीर सिंह ने शेयर किया लुक

 Published : Jan 20, 2020 01:23 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 01:23 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपकमिंह फिल्म '83' के एक के बाद एक खिलाड़ी का लुक सामने ला रहे हैं। अब रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया में क्रिकेटर बलविंदर संधू का लुक शेयर किया है। 

balwinder singh sandhu, ammy verk- India TV Hindi
balwinder singh sandhu

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपकमिंह फिल्म '83' के एक के बाद एक खिलाड़ी का लुक सामने ला रहे हैं। अब रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया में क्रिकेटर बलविंदर संधू का लुक शेयर किया है। जिसे पंजाबी सिंगर एमी विर्क निभा रहे हैं। इस लुक में एमी वर्क को थोड़ा पहचानना मुश्किल है। 

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम में इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'ये स्विंग वाले सरदारजी है। पेश है बलविंदर सिंह संधू के रूप में एमी विर्क!!! ध्यान दें कि ये मेरे लिए बहुत स्पेशल है क्योंकि हमारा दिल दा राजा अमरिंदर हमारे प्यारे कोच संधू सर का किरदार निभा रहा है, जिनकी वजह से हम सभी बेहतर क्रिकेटर बने। वर्ल्ड कप के विजेता से इस फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेना सही में सौभाग्य की बात है.। #LoveYouSandhuSir. और ज्यादा ध्यान दें कि ये दोनों ही मस्त लोग हैं।'

आयुष्मान खुराना ऐसे चुनते हैं फिल्में जिसे पूरी फैमिली के साथ देखा जा सके

आपको बता दें कि फिल्म 83 क्रिकेट वर्ल्ड कप 1983 में भारत की जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में एमी विर्क, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल,  धैर्य करवा, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर  आदि स्टार नजर आएंगे। 

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार कमाई, 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म में नजर आएंगी। वह कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन