1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना ऐसे चुनते हैं फिल्में जिसे पूरी फैमिली के साथ देखा जा सके

आयुष्मान खुराना ऐसे चुनते हैं फिल्में जिसे पूरी फैमिली के साथ देखा जा सके

 Written By: IANS
 Published : Jan 20, 2020 09:34 am IST,  Updated : Jan 20, 2020 09:34 am IST

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह हमेशा ऐसी फिल्में चुनते हैं, जिसे थिएटर में बैठकर पूरा परिवार साथ में देख सके।

Ayushmann Khurrana- India TV Hindi
Ayushmann Khurrana

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम इंडस्ट्री में फेमस अभिनेताओं में से है। जो एक के बाद एक शानदार फिल्में की है। विक्की डोनर से लेकर बाला तक फिल्मों ने दर्शकों को खूब पंसद किया। ऐसे में सबसे बड़ी बात सामने ये आती है कि आखिर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म का चुनाव किस तरह करते है जिससे वह हिट साबित होती है। इस बारे में खुद एक्टर से जवाब दिया है। 

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि वह हमेशा ऐसी फिल्में चुनते हैं, जिसे थिएटर में बैठकर पूरा परिवार साथ में देख सके। आयुष्मान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयुष्मान ने कहा, "एक मनोरंजक होने के नाते मैं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और उनका मनोरंजन करना पसंद करूंगा। मैं ऐसी फिल्में चुनता हूं, जिसे पूरा परिवार थिएटर में साथ में बैठकर देख सके। एक कलाकार के तौर पर उन्हें आपकी फिल्मों का आंनद लेते और विचार-विमर्श व अमल करने लायक एक संदेश अपने साथ घर ले जाते हुए देखने से बेहतर आनंद कुछ और हो ही नहीं सकता है।"

घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज से नहीं मिलना चाहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान एक समलैंगिक आदमी की भूमिका में नजर आएंगे और उनका कहना है कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

कभी खुशी कभी गम' को लेकर करण जौहर को हुई थी ये गलतफहमी, कहा- ये फिल्म मेरे चेहरे पर एक तमाचा है' 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन