1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज से नहीं मिलना चाहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज से नहीं मिलना चाहते हैं सिद्धार्थ शुक्ला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

 Published : Jan 19, 2020 11:29 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 11:29 pm IST

बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी लोगों की फेवरेट बन चुकी है।

bigg boss 13 - India TV Hindi
बिग बॉस 13: शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी लोगों की फेवरेट बन चुकी है। उनकी क्यूट नोंकझोंक और हंसी-मजाक दर्शकों को खूब पसंद है, लेकिन सिद्धार्थ ने वीकेंड का वार में बताया कि वो शहनाज को घर के बाहर जाकर नहीं देखना चाहते। ये सुनकर सभी शॉक्ड हो गए।

सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा,  'शहनाज बार-बार फ्लिप हो जाती हैं। अगर वो ऐसा करती रहेंगी तो मैं उन्हें बाहर नहीं मिल पाऊंगा।' इस पर कार्तिक आर्यन ने कहा कि 'क्या आप पॉजेसिव फील कर रहे हैं?' इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा कि 'हां, मैं पॉजेसिव और जलन महसूस करता हूं।'

ये सुनकर सारा अली खान ने शहनाज से कहा कि आप तो यही चाहती थीं कि सिद्धार्थ आपके लिए पॉजेसिव फील करें। हालांकि, शहनाज ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि कोई बात नहीं।

सिद्धार्थ के अलावा विशाल आदित्य सिंह ने बताया कि वो आरती सिंह को घर के बाहर नहीं देखना चाहते। असीम रियाज ने पारस छाबड़ा का नाम लिया, रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज ने पारस, आरती ने विशाल, शेफाली ने असीम, पारस ने शहनाज और माहिरा ने असीम का नाम लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन