1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार कमाई, 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की शानदार कमाई, 150 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

 Published : Jan 20, 2020 09:55 am IST,  Updated : Jan 20, 2020 09:55 am IST

 फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू मिले हैं। अजय 

tanhaji the unsung warrior- India TV Hindi
tanhaji the unsung warrior
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस जोरों-शोरो से धमाल मचा रही है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स दोनों के ही अच्छे रिव्यू मिले हैं। अजय देवगन की फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। साल 2020 में अजय देवगन, सैफ अली खान की पहली फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया है। 
 
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की तानाजी ने बीते रविवार को 21 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अजय देवगन की फिल्म ने 10 दिनों में ही 166 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।  फिल्म ने नवे दिन लगभग 13 करोड़ का बिजनेस किया है। 
अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही चलती रही हो तो जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 
 
 
अजय देवगन की फिल्म 'ताना जी  द अनसंग वॉरियर ' की बात करें तो इस फिल्म को क्रिटिक और दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल, सैफ अली खा, शरद केलकर, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार शामिल है। वहीं अजय इस फिल्म में  छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार तान्हा जी मालुसरे  के किरदार में नजर आ रहे हैं। 
 
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन