1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 83 से सैयद किरमानी का पोस्टर आया सामने, यूट्यूबर साहिल खट्टर निभाएंगे किरदार

83 से सैयद किरमानी का पोस्टर आया सामने, यूट्यूबर साहिल खट्टर निभाएंगे किरदार

 Published : Jan 19, 2020 01:40 pm IST,  Updated : Jan 19, 2020 01:40 pm IST

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।आज साहिल खट्टर का सैयद किरमानी के किरदार में पोस्टर आया है।

83 new poster- India TV Hindi
83 नया पोस्टर

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 से रोजाना एक क्रिकेटर के लुक शेयर किए जा रहे हैं। मदन लाल,  सुनील गावस्कर, के श्रीकांत, मोहिंदर अमरनाथ, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कीर्ति आजाद, रोजर गिन्नी के बाद आज सैयग किरमानी का लुक शेयर कर दिया गया है। यूट्यूबर साहिल खट्टर सैयद किरमानी के किरदार में नजर आएंगे।

83 फिल्म्स ने सैयद किरमानी का लुक शेयर करते हुए लिखा- विकेट के पीछे की दीवार जो किसी बॉल को अपने गोल्डन ग्लव्स से बाहर नहीं जाने देती थी। पेश हैं किरी भाई। अगला शैतान। रणवीर सिंह, कबीर खान ने भी यह पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

83 में रणवीर सिंह के साथ ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और धैर्य करवा अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। वह कपिल देव की पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी।

83 को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन