नई दिल्ली: साल 1999 में रिलीज फिल्म 'सिर्फ तुम' में सुष्मिता सेन ने 'दिलबर' गाने पर डांस किया था, सुष्मिता का ये डांस खूब पसंद किया गया था। साल 2018 में इसी गाने के रीमेक में नोरा फतेही ने कमर हिलाई। 'सत्यमेव जयते' के लिए फिल्माए गए इस गाने ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। वर्ल्ड यूट्यूब की लिस्ट में ये गाना ट्रेंड करने लगा और भारत का सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाला गाना बन गया। शादियों और पार्टियों की जान बन गया ये गाना। म्यूजिकली अब टिक टॉक में तो बाढ़ आ गई इस गाने पर बने वीडियो की।
Related Stories
अब एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इसी दिलबर गाने पर डांस किया है। लड़के ने इतना अच्छा डांस किया है कि लड़कियां भी सोच रही हैं कि इतनी अच्छी कमर तो हम भी न हिला पाएं। फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब हर जगह यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। देखने से ये वीडियो किसी शादी पार्टी का लग रहा है। आप भी देखिए यह वीडियो-
यह पहला मौका नहीं है जब किसी लड़के का डांस वीडियो इस गाने पर वायरल हुआ है, इससे पहले भी एक लड़के का डांस इस गाने पर वायरल हो चुका है, देखिए...
अब आपने इनका डांस देख लिया है तो ओरिजनल भी देख लीजिए।
केदारनाथ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा सुशांत और सारा का अनोखा रोमांस
इटली में शुरू हुई दीपिका-रणवीर सिंह की शादी की तैयारियां, सामने आईं ये पहली तस्वीर