1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म Kedarnath का Trailer रिलीज, दिखा प्यार का अनोखा संगम

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म Kedarnath का Trailer रिलीज, दिखा प्यार का अनोखा संगम

 Published : Nov 12, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 04:28 pm IST

Kedarnath का Trailer रिलीज हो गया है। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Sara Ali Khan और Sushant Singh Rajput लीड रोल में हैं।

Kedarnath | Official Trailer | - India TV Hindi
Kedarnath | Official Trailer | 

Kedarnath Official Trailer: सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। यह फिल्म केदारनाथ त्रासदी के इर्द गिर्द बुनी गई एक अनोखी प्रेम कहानी है। इस फिल्म का टीजर जब रिलीज हुआ था तब काफी पसंद किया गया था, लोगों को बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था आज आखिरकार लोगों का इंतजार खत्म हो गया है।

ट्रेलर में सुशांत और सारा की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आ रही है। 2 मिनट 59 सेकंड के इस ट्रेलर में सारा अली खान ने दिखा दिया कि वो काफी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उनके हाव-भाव और अभिनय देखकर लग नहीं रहा है कि यह उनकी पहली फिल्म है। सुशांत ने भी अपना काम बखूबी किया है। इससे पहले हम ट्रेलर पर और बात करें पहले आप यह ट्रेलर देख लीजिए।

ट्रेलर के साथ लिखा गया है- प्यार की इक अद्भुत यात्रा , इबादत के दर से आगे। इस फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई है। ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि सुशांत का किरदार एक पिट्ठूू का है जो अपनी पीठ और खच्चर पर बिठाकर लोगों को केदारनाथ के दर्शन कराता है। यहां उसकी मुलाकात सारा अली खान से होती है। सुशांत मुस्लिम है वहीं सारा का किरदार हिंदू है। सारा के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं है, वो कहते हैं कि चाहे प्रलय ही आ जाए लेकिन वो यह शादी नहीं होने देंगे। लेकिन वहां सच में प्रलय आ जाता है, सब वहां फंस जाते हैं, उसके बाद क्या होता है यही इस फिल्म में हमें देखने को मिलेगा।

आज ही ट्रेलर से पहले फिल्म के कुछ नए पोस्टर्स सामने आए हैं। 

ट्रेलर से पहले जब फिल्म का टीजर सामने आया था तो उसमें सारा और सुशांत सिंह राजपूत के बीच किसिंग सीन देखकर लोग भड़क गए थे। लोगों को त्रासदी के बीच चुंबन का दृश्य असामान्य लग रहा था। यहां पढ़िए- केदारनाथ के टीजर में किसिंग सीन देखकर भड़के लोग

सारा अली खान की यह डेब्यू फिल्म है, जो 7 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर हैं। इसके साथ ही सारा की अगली फिल्म सिम्बा भी दिसंबर महीने में ही रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता रणवीर सिंह होंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन