1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केदारनाथ का दूसरा पोस्टर रिलीज: सुशांत सिंह राजपूत की बाहों में सारा अली खान, कुछ ही देर ट्रेलर Out

केदारनाथ का दूसरा पोस्टर रिलीज: सुशांत सिंह राजपूत की बाहों में सारा अली खान, कुछ ही देर ट्रेलर Out

 Published : Nov 12, 2018 08:25 am IST,  Updated : Nov 12, 2018 08:33 am IST

सुशांत सिंह राजपूत-सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ के टीजर के बाद आज ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म डॉयरेक्टर अभिषेक कपूर ने फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा कि प्यार की अध्भुतयात्रा ,इबादत के दर से आगे #KedarnathTrailer out today!"।

sushant singh rajput- India TV Hindi
sushant singh rajput

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत-सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ के टीजर के बाद आज ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म डॉयरेक्टर अभिषेक कपूर ने फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा कि प्यार की अध्भुतयात्रा ,इबादत के दर से  आगे  #KedarnathTrailer out today!"। जैसा कि डॉयरेक्टर ने ट्वीटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

पहले यह बात सामने आ रही थी कि सारा अली खान सिंबा से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी लेकिन अब यह बात साफ हो गई है कि वह फिल्म केदारनाथ से ही डेब्यू करेंगी। जहां तक फिल्म केदरानाथ की बात करें तो इस फिल्म में सुशांत सिंह पिट्ठू का रोजगार करने वाले आदमी का रोल कर रहे हैं जो केदरनाथ के दर्शन करने आए लोगों को पीठ पर सवार कर के भगवान के दर्शन करवाता है वहीं सारा अली खान श्रद्धालु का रोल कर रही हैं जो केदारनाथ के दर्शन करने आई होती है। बाकी क्या होता है वह आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। 

बता दें कि कुछ दिन पहले केदारनाथ की टीजर रिलीज कर दी गई थी यह फिल्म 2013 में केदारनाथ में आई तबाही के ऊपर। टीजर में सारा अली खान और सुशांत सिंह के कई बोल्ड सीन भी दिखाए गए हैं। जैसा कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने पहले ही इस बात का खुलासा कर दिया है कि यह फिल्म केदारनाथ में हुए तबाही के साथ-साथ एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बनी है। तो इस फिल्म का टीजर इस बात को सार्थक करती दिख रही है। जैसा कि पहले ही केदारनाथ की रिलीज डेट 7 दिसंबर है इस बात का खुलासा कर दिया गया है।

'सेल्फी मौसी' के नाम से फेमस कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपनी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी से की सगाई, तस्वीरें आईं सामने

अक्षय कुमार की 6 साल की बेटी नितारा ने कर दिखाया अनोखा कारनामा, लाखों बार देखा जा चुका है ये Video

 तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन