नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर उनके फैंस में जो दीवानगी हो वो किसी से छिपी नहीं है। खासकर सलमान की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। 52 की उम्र में भी सलमान मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। हाल ही में सलमान की ऐसी ही एक फीमेल फैन ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया। सलमान की फैन ने खुद को उनकी पत्नी घोषित कर दिया।
Related Stories
खबरों के मुताबिक हाल ही में सलमान खान की एक फीमेल फैन उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में घुस आई। बताया जा रहा है कि वो सिक्योरिटी से बचते बचाते गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर घुस गई। जब सिक्योरिटी की नजर उस पर पड़ी तो उसे बाहर जाने को कहा। लेकिन वो इनकार करती रही। उसके हाथ में तेज धारदार हथियार था और वो आत्महत्या की धमकी देने लगी। उसने कहा सलमान खान उसके पति हैं और वो उनसे मिले बिना यहां से नहीं जाएगी। खैर किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला गया।
जब यह घटना हुई उस वक्त सलमान अपने घर में मौजूद नहीं थे। वो अपनी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग के लिए आबूधाबी में थे। रेमो डिसूजा इस फिल्म के निर्देशक हैं। इस फिल्म में जैकलिन, बॉबी, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे हैं। ईद पर यह फिल्म रिलीज होगी।