1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी 'कयामत से कयामत तक', 30 साल बाद फिर होगी स्क्रीनिंग

बड़े पर्दे पर फिर दिखेगी 'कयामत से कयामत तक', 30 साल बाद फिर होगी स्क्रीनिंग

 Published : May 10, 2018 04:40 pm IST,  Updated : May 10, 2018 04:40 pm IST

1988 में रिलीज हुई 'कयामत से कयामत तक' में आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे और इस रोमांटिक फिल्म ने रातोंरात आमिर खान को सुपरस्टार बना दिया था।

कयामत से कयामत तक- India TV Hindi
कयामत से कयामत तक Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के 30 साल बाद इसकी एक बार फिर स्क्रीनिंग होने जा रही है। 1988 में रिलीज हुई 'कयामत से कयामत तक' में आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे और इस रोमांटिक फिल्म ने रातोंरात आमिर खान को सुपरस्टार बना दिया था।

फिल्म 'कयामत से कयामत तक' ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और दर्शकों द्वारा फिल्म को बेहद पसंद किया था।

कयामत से कयामत तक
Image Source : PTIकयामत से कयामत तक

इस साल फिल्म ने अपनी रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं और ऐसे में एक प्रसिद्ध रेडियो स्टेशन ने फिल्म की खास स्क्रीनिंग का इंतजाम किया है। 12 मई को मैटरडन दीपक सिनेमा में 30 साल बाद एक बार फिर 'कयामत से कयामत तक' को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा और आमिर खान से लेकर फिल्म की पूरी कास्ट मिलकर फिल्म का लुत्फ उठाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन