1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुणाल के कहा, ‘दंगल’ के लिए आमिर को मिल सकता है ऑस्कर

कुणाल के कहा, ‘दंगल’ के लिए आमिर को मिल सकता है ऑस्कर

 Published : Dec 20, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 05:15 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी ‘दंगल’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। कुछ वक्त पहले ही रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेमाजगत की भी हस्तियों ने भी इसकी तारीफें की है। हाल ही में फिल्मकार कुणाल कोहली ने...

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी ‘दंगल’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है। कुछ वक्त पहले ही रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। सिनेमाजगत की भी हस्तियों ने भी इसकी तारीफें की है। हाल ही में फिल्मकार कुणाल कोहली ने भी 'दंगल' की प्रशंसा करते हुए कहा है कि आमिर खेल पर आधारित इस फिल्म के लिए ऑस्कर जीत सकते हैं। कोहली 2006 में आमिर को फिल्म 'फना' में निर्देशित कर चुके हैं। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि 'दंगल' अब तक बनाई गई बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

इसे भी पढ़े:-

कुणाल कोहली ने ट्वीट किया, "दंगल विश्व में बनाई गई बेहतरीन फिल्मों में से एक है। जैसे गीता (फोगट) ने स्वर्ण जीता था, वैसे ही आमिर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ऑस्कर जीत सकते हैं।" 'दंगल' में आमिर पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म के लिए आमिर ने कठोर व्यायाम किए। उन्होंने अधेड़ उम्र के महावीर फोगट के किरदार के लिए छह महीने में अपना 68 किलो से बढ़ाकर 93 कर लिया था।

इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, फोगट बहनों की भूमिकाएं निभाती हुई नजर आ रही हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशिक 'दंगल' इस शुक्रवार 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन