1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ के बाद कुश्ती की फैन बनीं फातिमा

‘दंगल’ के बाद कुश्ती की फैन बनीं फातिमा

 Published : Dec 19, 2016 08:03 pm IST,  Updated : Dec 19, 2016 08:03 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए हैं। फिल्म में कुश्ती चैंपियन स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट की भूमिका निभा रहीं...

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘दंगल’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में वह हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाते हुए हैं। साथ वह बेटियों के पिता के रुप में भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में वह महावीर सिंह की तरह अपनी बेटियों को कुश्ती के लिए तैयार करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म  में कुश्ती चैंपियन स्वर्ण पदक विजेता गीता फोगाट की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने बताया कि अब उन्हें कुश्ती पसंद आने लगी है और वह इसे बहुत अच्छा समझती हैं।

इसे भी पढ़े:-

फातिमा ने कहा, "मैं हमेशा से फिल्में पसंद करती थी और किसी खेल में मेरी कोई दिलचस्पी नहीं थी। मेरा पसंदीदा खेल मेरे दोस्त थे। हालांकि, 'दंगल' के बाद मैं कुश्ती की प्रशंसक बन गई हूं। दर्शकों की तरह मैं किनारे वाली सीट पर बैठ कर खेल देखती हूं।"

उन्होंने कहा, "अब मैं कोई भी कुश्ती का मैच देखते हुए इसका आनंद लेती हूं।" अभिनेत्री को फिल्म में गीता की भूमिका के लिए 8 महीने का प्रशिक्षण लेना पड़ा था।

फिल्म में अपने पसंदीदा भूमिका के बारे में फातिमा ने कहा, "इसमें एक दृश्य है, जिसमें बबीता, गीता के मैच जीतने का जश्न मनाती हैं। मुझे पता है कि वे प्रतिक्रियाएं और भावनाएं वास्तविक थीं।" नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन