एक्जिमा किन वजहों से होता है? डॉक्टर बता रहे हैं कॉमन ट्रिगर
एक्जिमा किन वजहों से होता है? डॉक्टर बता रहे हैं कॉमन ट्रिगर
एक्जिमा एक ऐसी स्किन कंडीशन है जिससे त्वचा में खुजली, सूजन, ड्राई, रेडनेस और जलन की समस्या बढ़ जाती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं एक्जिमा क्यों होता है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
Published : Jul 26, 2026 01:26 pm IST, Updated : Jul 26, 2026 01:29 pm IST
1/5Image Source : MAGNIFIC
एक्जिमा एक ऐसी स्किन कंडीशन है जिससे त्वचा में खुजली, सूजन, ड्राई, रेडनेस और जलन की समस्या बढ़ जाती है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। ऐसे में AIIMS, नई दिल्ली से MD (डर्मेटोलॉजी) की पढ़ाई कर चुके और जयपुर के SkinEva Clinic के संस्थापक एवं वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कोठीवाला बता रहे हैं यह क्यों होता है। उन्होंने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि एक्जिमा क्यों होता है और बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
2/5Image Source : MAGNIFIC
फॅमिली हिस्ट्री: अगर आपके फैमिली में स्किन एलर्जी का इतिहास रहा है तो यह आपको भी ट्रिगर कर सकता है। अगर आपके माता पिता या भाई बहन को यह समस्या रही है तो आपको भी एक्जिमा हो सकती है।
3/5Image Source : MAGNIFIC
एनवायरमेंटल फैक्टर: एनवायरमेंटल फैक्टर यानी पर्यावरणीय कारक होने पर भी एक्ज़िमा ट्रिगर कर सकता है. जैस सीज़नल चेंजेस, तापमान में उतार-चढ़ाव या नई जगह का पानी और हवा एक्जिमा को बढ़ा सकते हैं या शुरू कर सकते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
ओवरएक्टिव इम्यून सिस्टम: एक्जिमा इम्यून सिस्टम के ओवरएक्टिव होने के कारण भी हो सकता है। जब इम्यून सिस्टम धूल, साबुन या जैसी आम चीजों पर जरूरत से ज्यादा प्रतिक्रिया करता है, तब त्वचा पर सूजन और खुजली होने लगती है।
5/5Image Source : MAGNIFIC
एक्जिमा को कंट्रोल करने के लिए उन चीजों का सेवन करने से बचना है जिससे एलर्जी है। डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज़ को बीच में नहीं छोड़ना है। स्किन ड्राई न ही इसलिए हमेशा उस जगह पर मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें।