Published : Sep 12, 2026 12:08 pm IST, Updated : Sep 12, 2026 12:08 pm IST
1/5Image Source : BMW
जर्मनी की लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया एक बार फिर अपनी सभी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही है। ये बढ़ोतरी, बीएमडब्ल्यू इंडिया द्वारा इस साल की चौथी बढ़ोतरी होगी। कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी जल्द ही अपनी सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएगी। बरार ने कहा कि कमोडिटी की ऊंची कीमतों और रुपये में गिरावट की वजह से कंपनी के मुनाफे पर दबाव बना हुआ है।
2/5Image Source : BMW
बीएमडब्ल्यू ने भारत में 2026 के दौरान अब तक बीएमडब्ल्यू और मिनी की कारों की कीमतों में 3 बार बढ़ोतरी कर चुका है। इन तीनों बढ़ोतरी में बीएमडब्ल्यू और मिनी की कारों की कीमतें 5 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। हरदीप सिंह बरार ने कहा, ''फॉरेन करेंसी एक्सचेंज ने हमें काफी प्रभावित किया है। हम इस साल कीमतों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुके हैं और एक और बढ़ोतरी होने वाली है। इसलिए फॉरेन करेंसी और कमोडिटी से जुड़े दबाव के कारण हमारी कीमतें बढ़ती रहेंगी।''
3/5Image Source : BMW
उन्होंने कहा, ''हम इस साल पहले ही 3 बार कीमतें बढ़ा चुके हैं और एक और बढ़ोतरी होने वाली है। हम अगली कीमत बढ़ोतरी पर विचार कर रहे हैं, जो संभवतः अगले महीने हो सकती है। पिछले साल जनवरी से फॉरेन करेंसी एक्सचेंज रेट में करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है।'' बरार ने ये बात देश में नई 'BMW 7' सीरीज पेश किए जाने के बाद कही। इसके साथ बीएमडब्ल्यू की प्रमुख सेडान पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी।
4/5Image Source : BMW
पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल 'BMW I7 M70' भी भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। नई '7 सीरीज' को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेश किया। उन्हें बीएमडब्ल्यू इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पेश किया गया है। बरार ने कहा, ''7 सीरीज के अलावा नई बीएमडब्ल्यू I7 की मैन्युफैक्चरिंग अब बीएमडब्ल्यू ग्रुप के चेन्नई प्लांट में भी लोकल लेवल पर किया जाएगा।
5/5Image Source : BMW
इसके साथ भारत, जर्मनी के अलावा BMW I7 की लोकल लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग करने वाला एकमात्र अन्य देश बन गया है। नई बीएमडब्ल्यू I7 M70 पूरी तरह तैयार इकाई (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध होगी।'' इन कार की बुकिंग की जा सकती है और इनकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। नई BMW 740 M Sport और BMW I7 eDrive 50 XDrive M Sport का शोरूम प्राइस 1.95 करोड़ रुपये है। वहीं, नई BMW I7 M70 XDrive का शोरूम प्राइस 2.65 करोड़ रुपये है।