1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बारिश में सील गया है नमक? इन घरेलू नुस्खे से तुरंत दूर होगी समस्या

बारिश में सील गया है नमक? इन घरेलू नुस्खे से तुरंत दूर होगी समस्या

बारिश के मौसम में किचन में रखी कई चीजें सील जाती है। इनमें नमक भी शामिल है। दरअसल बारिश के मौसम में हवा में नमी की वजह से नमक में गांठें पड़ने लगती है। लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इन्हें ठीक कर सकते हैं।

Written By: Ritu Raj
Published : Sep 12, 2026 01:03 pm IST,  Updated : Sep 12, 2026 01:03 pm IST
चावल के दाने: नमक को सीलने से बचाने के लिए आप चावल के दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक के जार में 8-10 कच्चे चावल के दाने डाल दें। चावल नमी को सोख लेता है और नमक को चिपकने से बचाता है।
1/5 Image Source : magnific
चावल के दाने: नमक को सीलने से बचाने के लिए आप चावल के दाने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक के जार में 8-10 कच्चे चावल के दाने डाल दें। चावल नमी को सोख लेता है और नमक को चिपकने से बचाता है।
लौंग: नमक के डिब्बे में 4-5 साबुत लौंग डाल दें। लौंग नमी सोखने के साथ-साथ नमक को खराब होने से बचाती है।
2/5 Image Source : magnific
लौंग: नमक के डिब्बे में 4-5 साबुत लौंग डाल दें। लौंग नमी सोखने के साथ-साथ नमक को खराब होने से बचाती है।
राजमा या सूखा काबुली चना: चावल की तरह ही डिब्बे के नीचे कुछ दाने सूखे राजमा या चने के डाल दें। ये नमी सोखने में बेहद मददगार होते हैं।
3/5 Image Source : magnific
राजमा या सूखा काबुली चना: चावल की तरह ही डिब्बे के नीचे कुछ दाने सूखे राजमा या चने के डाल दें। ये नमी सोखने में बेहद मददगार होते हैं।
मिश्री की डली: नमक के डिब्बे में मिश्री का छोटा टुकड़ा रखने से भी नमी कंट्रोल में रहती है।
4/5 Image Source : magnific
मिश्री की डली: नमक के डिब्बे में मिश्री का छोटा टुकड़ा रखने से भी नमी कंट्रोल में रहती है।
कांच या चीनी मिट्टी के जार का करें इस्तेमाल: प्लास्टिक या धातु के डिब्बों के बजाय नमक को हमेशा एयरटाइट कांच या सेरेमिक के बर्तन में रखें। इससे ये जल्दी खराब नहीं होते।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement