1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम की भूख मिटाने के लिए बनाएं चीज बर्स्ट वड़ा, पाव के साथ खाकर आ जाएगा स्वाद, नोट करें विधि

शाम की भूख मिटाने के लिए बनाएं चीज बर्स्ट वड़ा, पाव के साथ खाकर आ जाएगा स्वाद, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 26, 2026 06:26 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 06:36 pm IST

अगर आपने अभी तक चीज वड़ा का स्वाद नहीं चखा है तो इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर ही बाजार जैसा चीज बर्स्ट वड़ा बना सकते हैं।

चीज बर्स्ट वड़ा रेसिपी- India TV Hindi
चीज बर्स्ट वड़ा रेसिपी Image Source : YOUTUBE - @YOURFOODLAB

आपने वड़ा पाव तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने चीज बर्स्ट वड़ा का स्वाद चखा है।  बाहर से कुरकुरा और अंदर से पिघले हुए चीज से भरा यह स्नैक पाव के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगता है। अगर शाम की चाय के साथ कुछ तीखा और चीज़ीं खाने का मन है, तो  आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं ?

चीज़ बर्स्ट वड़ा बनाने के लिए

तेल 1 बड़ा चम्मच,  राई 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, करी पत्ता 8-10, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच, हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच, आलू 1 कप, नमक स्वादानुसार, नींबू का रस 1 छोटा चम्मच, ताज़ा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच, बेसन 1 कप, अजवाइन 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, अजवाइन 1 छोटा चम्मच, पानी ज़रूरत के अनुसार, तलने के लिए तेल

चीज़ बर्स्ट वड़ा बनाने का तरीका

  • एक पैन को मीडियम आंच पर रखें, उसमें तेल, जीरा, करी पत्ता और राई डालें और एक मिनट तक भूनें। अब, इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, और हरी मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें। अब हल्दी पाउडर डालें और एक मिनट तक पकाएं। 

  • अब, उसमें उबले हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें आपस में तब तक मिलाना अहइ जब तक जब तक कि मिश्रण एक साथ न आ जाए। अब इसमें स्वादानुसार नमक, नींबू का रस और ताज़ा हरा धनिया डालें, अच्छी तरह मिलाएं और पैन से निकाल लें। इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।

  • बेसन का बैटर बनाने के लिए, एक मिक्सिंग बाउल में बेसन, अजवाइन और नमक डालें। मिलाएं और ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा बैटर बनाएं। ध्यान रखें कि इसमें गांठें न पड़ें। इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 

  • अपनी हथेली पर थोड़ा तेल लगाएँ, एक चम्मच आलू का मिश्रण लें, उसे हथेली पर फैलाएँ और उसमें एक चम्मच चीज़ सॉस डालें। फिर इसे बॉल का आकार दें और हाथों से हल्का सा चपटा कर लें।

  • इन आलू बॉल्स को घोल में डुबोकर कोट करें और मीडियम-तेज़ आँच पर सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई करें। आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से जितने चाहें उतने वड़े तल सकते हैं। साथ ही, तेल में थोड़ा घोल डालकर आप चूरा भी बना सकते हैं

  • आपके चीज़ बर्स्ट वड़े तैयार हैं इनपर ठेचा चटनी लगाकर, पाव के साथ गरमा-गरम परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल