चेहरा हमारे शरीर का वो अंग होता है जो सबसे ज़्यादा एक्सपोज़ होता है। इस वजह से धूल-मिट्टी, प्रदूषण और हानिकारक यूवी रेज का सबसे ज़्यादा असर हमारे स्किन पर पड़ता है। इतना ही नहीं यह शरीर में जमा होने वाले टॉक्सिन्स और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर भी सबसे पहले हमारे चेहरे पर ही दिखता है। इन्ही कारणों से कम उम्र में ही स्किन लूज़ दिखने लगती है, चेहरे पर झुर्रियां नज़र आती हैं और लोग समय से पहले बूढ़े नज़र आने लगते हैं। अगर आप भी इन समस्या का सामना कर रहे हैं तो इसे कंट्रोल करने के लिए अपने स्किन केयर रूटीन में इन कुछ फेस सीरम को शामिल करें। डॉक्टर हंसा योगेंद्र अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बता रही हैं कि घर के कुछ सामग्री से आप फेस सीरम बना सकते हैं और जिससे आपकी त्वचा नेचुरली ग्लो करेंग।
इन चीजों से बनाएं घर पर बनाएं फेस सीरम
-
विटामिन C ब्राइटनिंग सीरम: एलोवेरा जेल, नींबू का रस, ऑरेंज पील पावडर और गुलाब जल से बना यह सीरम विटामिन सी से भरपूर होता है। यह त्वचा की रंगत निखारने, डलनेस कम करने और मुंहासों के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद कर सकता है। एक चम्मच ऑरेंज पील पावडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच नीम्बू का रस और गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाकर एक एयर टाइट डिब्बे में रख दें। आप इसे फ्रिज में दो से ते दिन तक रख सकते हैं। रात को सोने से पहले इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
-
कोलेजन बूस्टिंग सीरम: कोलेजन बूस्टिंग सीरम तैयार करने के लिए आप अलसी के जेल में विटामिन ई ऑयल मिलाकर लगाएं। एक चम्मच अलसी को दो चम्मच हॉट वॉटर में भिगोकर रखें। जब यह जेल जैसा फॉर्म बन जाए तब इसमें विटामिन ई ऑयल डालें और मिक्सकर अपने फेस पर लगाएं। तैयार किया गया यह सीरम त्वचा की इलास्टिसिटी बेहतर बनाने, झुर्रियों को कम करने और त्वचा को अधिक टाइट व मुलायम बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
-
एंटी-एजिंग सीरम: एंटी-एजिंग सीरम को बनाने के लिए आप जोजोबा ऑयल और अश्वगंधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच जोजोबा ऑयल में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। यह सीरम त्वचा की सूजन को शांत करने, प्राकृतिक निखार लौटाने और बारीक रेखाओं (Fine Lines) को कम करने में मददगार माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।