1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कम उम्र में ही स्किन हो गई है लूज़, दिखने लगी हैं झुर्रियां तो इन एसेंशियल ऑइल को करें ट्राई; wrinkles की हो जाएगी छुट्टी

कम उम्र में ही स्किन हो गई है लूज़, दिखने लगी हैं झुर्रियां तो इन एसेंशियल ऑइल को करें ट्राई; wrinkles की हो जाएगी छुट्टी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 27, 2024 03:46 am IST,  Updated : Jun 27, 2024 03:46 am IST

अगर कम उम्र में ही आपकी स्किन भी एकदम ढीली और झुर्रियों से भर गई है तो उसे टाइट करने के लिए इन कुछ बेहतरीन ऑइल्स का इस्तेमाल करें।

skin care tips- India TV Hindi
skin care tips Image Source : SOCIAL

भागती-दौड़ती ज़िंदगी और अनहेल्दी लाइफ स्टाइल का सबसे गहरा प्रभाव हमारे स्किन पर पड़ता है।बेहतरीन डाइट लेने और बाहर का खाना खाने और स्किन पर सस्ते प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कम उम्र में ही स्किन एजिंग का शिकार होने लगती है इस वजह से हमारी स्किन लूज़ हो जाती है जिससे लोगोंकी स्किन पर एजिंग हावी हो जाती है।पोषक तत्वों की कमी के कारण भी स्किन की कसावट खत्म होने लगती है। ऐसे में स्किन को टाइट करने और निखार वापस पाने के लिए एसेंशियल ऑइल का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन विकल्प है। एसेंशियल ऑइल स्किन के टेक्स्चर को और बेहतर करते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि स्किन को टाइट करने के लिए आपको किन एसेंशियल ऑइल का इस्तेमाल करना चाहिए

लूज़ स्किन के लिए इन एसेंशियल ऑइल का करें इस्तेमाल:

  • लैवेंडर ऑइल है फायदेमंद : लैवेंडर ऑइल के इस्तेमाल से सिर्फ स्किन ही टाइट नहीं होती है बल्कि यह झुर्रियों को बढ़ने से भी रोकता है। लैवेंडर ऑइल से चेहरे का नियमित रूप से मसाज करने से झुर्रियों की समस्या कम होती है.

  • टी ट्री ऑइल है दमदार: टी ट्री ऑइल एंटी- बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है। इसलिए इसे त्वचा पर लगाने से आपको कई तरह से फायदे मिलते हैं।टी ट्री ऑइल की 2 से 3 बूंद, पानी 3-4 बूंद और एप्पल साइडर विनेगर 1 से 2 को मिलाकर मिक्सचर बनाएं। यह ऑइल स्किन को टाइट करने के साथ पिंपल्स को दूर करने में भी मदद करते हैं।

  • रोज़मेरी ऑइल है फायदेमंद: रोजमेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफेलेमेटरी गुण बालाओं के साथ आपके त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसे त्वचा पर लगाने से कई तरह की समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। यह ऑइल स्किन को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है और लटकती स्किन टाइट होती है।

  • आलमंड ऑइल भी है लाभकारी: बादाम का तेल स्किन पर लगाने से चमक आती है। बादाम के तेल में विटामिन और विटामिन पाया जाता है है, जिससे स्किन की परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। ये

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल