1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर जब फॉलो करेंगे ये Skin Care Routine, चेहरा रहेगा हमेशा खिला-खिला

ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर जब फॉलो करेंगे ये Skin Care Routine, चेहरा रहेगा हमेशा खिला-खिला

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 22, 2024 04:57 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 04:57 pm IST

ड्राई स्किन होने पर लोगो को अपनी स्किन का एक्स्ट्रा केयर करना पड़ता है।चलिए हम आपको बताते हैं आप अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखें?

Night Skincare Routine- India TV Hindi
Night Skincare Routine Image Source : SOCIAL

ड्राई स्किन वाल लोग अपनी स्किन को लेकर बेहद परेशान होते हैं। ज़रा भी लापरवाही बरतने पर उनकी त्वचा फ्लेकी हो जाती है।यहाँ तक कि कई बार चेहरे पर सफेद दाग-धब्बे भी दिखने लगते हैं। चाहे कोई भी मौसम हो इस स्किन टोन वाले लोग को अपनी स्किन का बेहद ख़ास ख्याल रखना होता है।खासकर, ड्राई स्किन होने पर लोगों को अपना नाइट स्किन केयर रूटीन मिस नहीं करना चाहिए। रात में स्किन की अच्छी तरह से देखभाल करने से त्वचा को रात के समय भरपूर हाइड्रेशन मिलता है।चलिए जानते हैं रात के समय ड्राई स्किन वाले लोगों को अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखना चाहिए?

रात को सोने से पहले ऐसे करें स्किन की केयर: (Take care of your skin like this before sleeping at night)

  • मेकअप करें रिमूव: रात के समय स्किन केयर का पहला स्टेप है मेकअप को रिमूव करना। रात के समय कभी भी मेकअप निकालना न भूलें। भले ही आप बाहर गयी हों या न गयी हो।मेकअप रिमूवर से चहरे पर एक स्वाइप ज़रूर करें। मेकअप निकालने के लिए माइसेलर वॉटर का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास यह नहीं है तो आप नारियल तेल या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

  • स्किन को फेशवॉश से धोएं: मेकअप रिमूव करने के बाद अपनी स्किन को फेशवॉश से ज़रूर धोएं। अपनी ड्राई स्किन को क्लीन करने के लिए आप क्लेंजर या फोमिंग फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी पूरी तरह से हट जाती है।

  • मॉइस्चराइज़र लगाएं: ड्राई स्किन की केयर के लिए रात में अपना स्किन साफ़ करने के बाद उसपर मॉइस्चराइज़र लगाएं। मॉइस्चराइज़र आपकी स्किन को नमी देकर उसे हाइड्रटेड करती है।इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आप जब भी क्लेंजर या चेहरे को स्क्रब करें तो अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 

  • अंडर आई क्रीम लगाएं: मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद अपने आंखों के नीचे अंडर आई क्रीम लगाएं। अंडर आई क्रीम लगाने से आपकी आंखों के नीचे दाग धब्बे नहीं आएंगे। 

  • लिप बाम लगाएं: नाइट स्किन केयर का सबसे आखिरी स्टेप है लिप बाम लगाना। आप अपने होंठों को स्क्रब कर उसपर लिप बाम लगाएं। लिम बाम लगाने से आपका लिप्स सॉफ्ट और पिंक होंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल