1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. विटामिन ई कैप्सूल का चेहरे पर ऐसे करें सही इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा ग्लो

विटामिन ई कैप्सूल का चेहरे पर ऐसे करें सही इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा ग्लो

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 16, 2024 10:20 am IST,  Updated : Apr 16, 2024 10:45 am IST

Vitamin E Capsules Use On Face: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। चेहरे पर निखार लाने में विटामिन ई कैप्सूल भी असरदार काम करता है। आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। जानिए त्वचा पर कैसे करें विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल?

चेहरे पर विटामिन ई का इस्तेमाल- India TV Hindi
चेहरे पर विटामिन ई का इस्तेमाल Image Source : INDIA TV

त्वचा पर विटामिन ई कैप्सूल लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे स्किन ग्लो करती है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो विटामिन ई कैप्सूल इससे छुटकारा दिला सकता है। कई फेस मास्क और हेयर पैक में विटामिन ई कैप्सूल (vitamin e capsules) का इस्तेमाल किया जाता है। ये कैप्सूल आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं। हालांकि ज्यादा से ज्यादा फायदा पाने के लिए आपको विटामिन ई कैप्सूल इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइये जानते हैं त्वचा और बालों पर कैसे करें विटामिन ई कैप्सूल का सही इस्तेमाल?

चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का कैसे करें इस्तेमाल?

  • कोई भी चीज चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले फेस को अच्छी तरह से क्लीन कर लें।

  • चेहरे को धोने या फिर मेकअप को हटाने के लिए किसी क्लींजर या फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अब फेस को किसी सॉफ्ट टॉवल से थपथपाते हुए पोंछ लें।

  • एक कटोरी में विटामिन ई कैप्सूल से ऑयल निकाल लें और इसमें 4 बूंद नारियल का तेल मिलाकर मिक्स करें। 

  • नारियल तेल की जगह आप गुलाब जल, एलोवेरा जेल या बादाम का तेल भी ले सकते हैं।

  • कॉटन या उंगलियों से पूरे चेहरे और गर्दन पर इस मास्क को अप्लाई करें। 

  • अब हल्के हाथ से 5-10 मिनट तक फेस की मालिश करें और इसे सूखने दें।

  • जब फेस मास्क सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और सूखने के बाद कोई माइल्ड क्रीम लगा लें।

  • अगर स्किन बहुत ड्राई है तो इसे रातभर लगाकर भी रख सकते हैं और सुबह फेस क्लीन कर लें।

  • इस तरह विटामिन ई फेस मास्क लगाने से हाइपरपिगमेंटेशन को कम किया जा सकता है।

  • अगर स्किन पर मुहांसे हो रहे हैं और उसके निशान बन गए हैं तो इससे दाग कम होने लगेंगे।

  • विटामिन ई कैप्सूल स्किन की ड्राइनेस और होठों के कालेपन की समस्या को कम करते हैं।

  • विटामिन ई कैप्सूल को हेयर ऑयल में मिलाकर बालों पर भी लगा सकते हैं।

विटामिन ई कैप्सूल किसे इस्तेमाल करना चाहिए और किसे नहीं? 

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि शर्मा की मानें तो विटामिन ई कैप्सूल ड्राई स्किन वालों को लिए अच्छा होता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। विटामिन ई कैप्सूल में पाया जाने वाला ऑयल काफी हैवी होता है इसे लगाने से पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और मुहांसे की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को विटामिन ई कैप्सूल लगाने से एक्ने, पिंपल और रेडनेस की समस्या हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल