1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. इन तीन तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, डल और बेजान स्किन में भी भर जाएगी जान

इन तीन तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, डल और बेजान स्किन में भी भर जाएगी जान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 25, 2024 10:40 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 10:40 pm IST

​अगर आप भी अपनी डल और बेजान स्किन को लेकर परेशान हैं तो उसे ठीक करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। चलिए जनते हैं एलोवेरा का कसिए इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को चमक मिलेगी?

बेजान त्वचा के लिए एलोवेरा - India TV Hindi
बेजान त्वचा के लिए एलोवेरा Image Source : SOCIAL

आयुर्वेद में एलोवेरा (aloe vera for skin care) को बेहद महत्व है। काँटों से भरा ये पौधा औषधीय गुणों का भंडार है जो आपकी स्किन और हेयर के लिए बेहद लाभकारी है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा कोमल और चमकदार बन सकती है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन की डेड सेल्स को हटाकर उसे ग्लोइंग बनाते हैं। एलोवेरा स्किन को सिर्फ रिपयेर ही नहीं करता है बल्कि त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है।चिलचिलाती धूप और गर्मी की वजह से अगर आपकी स्किन डल और बेजान हो गयी है तो एलोवेरा आपकी इस गंभीर समस्या को दूर करने में मददगार है। चलिए जानते हैं डल और बेजान स्किन के लिए एलोवेरा का कैसे इस्तेमाल करें?

इन तीन तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल:Use aloe vera for skin in these three ways:

  • एलोवेरा और चंदन (Aloe Vera and Sandalwood) : एक कप एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चंदन पाउडर मिलाकर इसे स्किन पर लगाएं। 20 मिनट बाद स्किन को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा नियमित तौर पर करने से सनबर्न और पिग्मेंटेशन की समस्या से छुटकारा मिलता है।इस रेमेडी को आप हफ्ते में तीन बार लगाएं। 

  • एलोवेरा और नारियल (Aloe Vera and Coconut:) : नारियल तेल गुणों की खान है।ऐसी में अगर एलोवेरा और नारियल का कॉम्बिनेशन मिल जाए तो क्या कहने।  जहां नारियल तेल में स्किन के फंगल इंफेक्शन को  दूर करता है वहीं, एलोवेरा में कूलिंग गुण होते हैं जो स्किन को ठडंक प्रदान करता है।इसलिए एलोवेरा के साथ नारियल तेल को मिलाकर स्किन पर लगाना चाहिए। इन्हें साथ में लगाने से सनबर्न और डलनेस की समस्या से छुटकारा मिलता है।

  • एलोवेरा और रोज़ वॉटर (Aloe Vera and Sandalwood:) : 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इस पेस्ट को अपनी स्किन पर लगाएं। और 15 मिनट बाद स्किन को ठंडे पानी से धो लें।  इस फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार अपने स्किन पर लगाएं। इससे आपकी स्किन में गजब का निखार देखने को मिलेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल