1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऐसे करेंगे नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल तो खिल जाएगी रूखी त्वचा, मिलेगा गज़ब का निखार

ऐसे करेंगे नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल तो खिल जाएगी रूखी त्वचा, मिलेगा गज़ब का निखार

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jun 19, 2024 08:59 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 09:10 pm IST

नारियल तेल और विटामिन ई, दोनों ही चेहरे के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कब और कैसे करें इसका इस्तेमाल।

Skin Care - India TV Hindi
Skin Care Image Source : SOCIAL

नारियल तेल और विटामिन ई (Vitamin E and coconut oil), दोनों ही स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में सोचिए अगर आप इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करेंगे तो स्किन को कितना फायदा मिलेगा। जहाँ नारियल तेल से स्किन मॉइस्चराइज होती है वहीं विटामिन ई स्किन से एक्ने और रिंकल्स की समस्या को कम कर पोर्स को साफ करने में मददगार है। चलिए जानते हैं नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल का एक साथ इस्तेमाल करने से स्किन को क्या फायदे मिलेंगे? साथ ही इनका कब और कैसे इस्तेमाल करना है?

नारियल तेल और विटामिन ई लगाने के फायदे- Vitamin E with coconut oil benefits in hindi

  • झुर्रियां करे कम: चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए नारियल तेल को विटामिन-ई के साथ मिक्स करके लगाएं। व‍िटाम‍िन-ई ऑयल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और एजिंग के लक्षणों को कम करता है। एक चम्मच नारियल तेल में एक विटामिन-ई कैप्सूल के ऑइल को डालें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। 

  • चेहरे में ग्लो बढ़ाता है: चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल और विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन दोनों को मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे पहले तो टॉक्सिन बाहर होते हैं और दूसरा बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के कारण चेहरे का ग्लो बढ़ता है। तो इन कारणों से नारियल तेल और विटामिन ई का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • मुहांसों की समस्या होती है कम: मुहांसों की वजह से हमारा स्किन बेहद भद्दा लगता है। ऐसे में नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल का एक साथ इस्तेमाल करने से मुहांसों की समस्या कंट्रोल होती है।

कब करें नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल? When to use coconut oil and vitamin E capsules for skin 

रात को सोने से पहले आप  नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलकार लगाएं। इससे ये स्किन में आसानी से अब्सॉर्ब हो जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल