1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. सोमवार को इन 4 राशियों को मिलेगा तकदीर का साथ, करियर-कारोबार में खुशखबरी के संकेत, जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां

सोमवार को इन 4 राशियों को मिलेगा तकदीर का साथ, करियर-कारोबार में खुशखबरी के संकेत, जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jul 26, 2026 10:16 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 10:16 pm IST

कल का दिन कुछ राशियों के लिए खुशहाल रहने के संकेत दे रहा है। इन राशि वालों को जीवन के ज्यादातर मोर्चों पर बेहतर परिणाम मिलने की प्रबल संभावनाए हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 27 जुलाई की लकी राशियां कौन सी हैं और कल का दिन क्या खास लाया है।

 कल की भाग्यशाली राशियां, kal ki bhagyashli rashiyan, Lucky Zodiac Signs 27 July 2026- India TV Hindi
27 जुलाई 2027 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

सोमवार, 27 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कल 4 राशियों पर किस्मत के सितारे मेहरबान रहेंगे। कल का दिन इन राशि के जातकों के लिए सफलता के प्रबल संकेत दे रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति 4 राशियों के लिए करियर, आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में लाभदायक साबित हो सकती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार कल 4 राशियों को भााग्य का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन चार लकी राशियों का पूरा राशिफल। 

मेष राशि

आपके लिए कल का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रह सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी कंपनी या नए संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की मेहनत रंग ला सकती है और उन्हें उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और अचानक लाभ के अवसर भी बन सकते हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी, जिससे दिन खुशहाल बीतेगा।

कन्या राशि

इन जातकों के लिए कल का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। सरकारी कार्यों में अटके काम आगे बढ़ सकते हैं और अनुभवी लोगों की सलाह से मुश्किलें आसान होंगी। टेक्नोलॉजी और निजी क्षेत्र में काम करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता की खबर मिल सकती है।

धनु राशि

आपके लिए 27 जुलाई नई उपलब्धियों का दिन साबित हो सकता है। व्यापार में किसी लाभदायक सौदे के पूरे होने की संभावना है, जिससे भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम का बेहतर परिणाम मिलेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। पूरे दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा।

कुंभ राशि

इन जातकों के लिए सोमवार करियर और प्रतिष्ठा के लिहाज से शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। लंबे समय से रुका कोई सरकारी काम पूरा होने के संकेत हैं। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा और सामाजिक सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: अगस्त में 4 बड़े ग्रह परिवर्तन, सूर्य, बुध और मंगल के गोचर से शुभ योगों का निर्माण, जानें किस दिन होगा कौन-सा गोचर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।