1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत ने पाकिस्तान को FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में चटाई धूल, 3-1 के अंतर से जीता खिताब

भारत ने पाकिस्तान को FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में चटाई धूल, 3-1 के अंतर से जीता खिताब

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 26, 2026 12:03 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 12:03 pm IST

भारत की सब-जूनियर पुरुष टीम ने FIH यूथ हॉकी5s एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 के अंतर से मात देने के साथ खिताब को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है।

India vs Pakistan Youth Hockey Team- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान, यूथ हॉकी मैच। Image Source : HOCKEY INDIA/@ASIA_HOCKEY

मस्कट में 25 जुलाई को भारत और पाकिस्तान की सब-जूनियर पुरुष टीम के बीच FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को 3-1 के अंतर से मात देने के साथ खिताब को अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से खेल के 13वें मिनट तक तीन गोल कर दिए गए थे, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम इस मुकाबले में वापसी करने में कामयाब नहीं हो सकी। पाकिस्तान के खिलाफ इस फाइनल मैच में कप्तान केतन कुशवाहा, रोमित पाल और शाहरुख अली ने गोल किया। इस शानदार जीत के बाद भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम एलीट पूल टेबस पर टॉप में फिनिश करने में कामयाब रही।

रोमित ने किया फाइनल मुकाबले में पहला गोल

भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इस मुकाबले से पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 7-3 के अंतर से मात दी थी। ऐसे में फाइनल मुकाबले से पहले उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ था। खिताबी मैच में भारत की तरफ से रोमित पाल ने पहले हाफ के 5वें मिनट में पहला गोल किया, इसके बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट और शाहरुख अली ने 13वें मिनट में गोल करते हुए मुकाबले में 3-0 की बढ़त दिला दी। पाकिस्तान की तरफ से खेल के 16वें मिनट में मोहम्मद उस्मान ने गोल किया लेकिन उसके बाद उनको मुकाबले में गोल करने का मौका नहीं मिला। FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पहुंचने के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों ने एफआईएच यूथ हॉकी5s के वर्ल्ड कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

हॉकी इंडिया ने किया नकद पुरस्कार का ऐलान

पाकिस्तान को FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में धूल चटाने के बाद हॉकी इंडिया ने भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया, जिसमें हर प्लेयर को जहां दो लाख रुपये दिए जाएंगे तो वहीं सपोर्ट स्टाफ में शामिल हर सदस्य को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं हॉकी इंडिया ने FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के खिलाफ 4-2 के अंतर से हार का सामना करने वाली भारतीय महिला टीम के लिए भी नकद पुरस्कार का ऐलान किया है, जिसमें हर खिलाड़ी को जहां एक लाख रुपये मिलेंगे तो वहीं सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 50 हजार नकद दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

अनाहत सिंह ने 18 साल की उम्र में रचा इतिहास, विश्व जूनियर स्क्वैश का खिताब जीतने वाली बनी पहली खिलाड़ी

CWG 2026 में इंग्लैंड के जिम्नास्टिक एथलीट के साथ घटी दुखद घटना, सिर के बल सीधे जमीन पर गिरा; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल