1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रामायण' के बाद 'धूम 4' में नजर आएंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने बताया सच, 'लव एंड वॉर' पर किया बड़ा खुलासा

'रामायण' के बाद 'धूम 4' में नजर आएंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने बताया सच, 'लव एंड वॉर' पर किया बड़ा खुलासा

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 26, 2026 10:21 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 10:21 pm IST

रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेता ने 'धूम 4' को लेकर भी बात की और एक बड़ा खुलासा किया। चलिए जानते हैं अभिनेता ने 'धूम 4' और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में क्या कहा।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर। Image Source : INSTAGRAM/@NEETU54

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं और अभिनता का भी पूरा फोकस इन दिनों सिर्फ और सिर्फ 'रामायण' पर है। पिछले दिनों आंख में इंफेक्शन होने के बाद भी उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इवेंट में हिस्सा लिया और इसके बाद अपनी फिल्म प्रमोट करने के लिए विदेश रवाना हो गए। रणबीर के साथ 'रामायण' की पूरी टीम हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में 'रामायण' के प्रमोशन के लिए पहुंची। रणबीर के साथ यहां फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश भी नजर आए। इस इवेंट में रणबीर ने 'रामायण' और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की और 'धूम 4' को लेकर भी खुलकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साफ-साफ शब्दों में बताया कि वह 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं।

'धूम 4' को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर ने रिव्यू नेशन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर खुलकर चर्चा की। बातचीत के दौरान जब होस्ट ने कहा कि 'रामायण' के साथ-साथ 'टॉक्सिकः ए फयेरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' और रणबीर 'धूम 4' में नजर आएंगे, तो रणबीर ने इस पर तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा- 'नहीं, मैं रामायण के अलावा एक और दूसरी फिल्म 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहा हूं और इसे संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 24 जनवरी 2027 में रिलीज हो सकती है।' रणबीर की बात से साफ है कि वह 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं।

'एनिमल पार्क' पर भी नहीं दिया अपडेट

रणबीर कपूर के अनुसार, 'लव एंड वॉर' 24 जनवरी को रिलीज होगी। हालांकि, पहले कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी भी बताई जा चुकी है। बातचीत के दौरान, रणबीर ने अपनी 2023 की हिट फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल यानी 'एनिमल पार्क' पर भी कोई अपडेट नहीं दिया, जिसे लेकर दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब तक मेकर्स की ओर से भी 'एनिमल पार्क' पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। यानी, अभी दर्शकों को एनिमल पार्क के लिए लंबा इंतजार करना होगा।

'लव एंड वॉर' के बारे में

'लव एंड वॉर' की बात करें तो फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली हैं। ये एक रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 2027 में रिलीज होगी। पिछले दिनों भंसाली प्रोडक्शंस की ओर से जारी पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी बताई गई थी, लेकिन  अब रणबीर की मानें तो फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म के सेट से अब तक कई तस्वीरें-वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, जिनमें भंसाली का मैजिक साफ देखा जा सकता है। पिछले दिनों फिल्म के सेट पर एक हादसे की भी खबर आई थी। 'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए हादसे में करंट लगने से एक टेक्नीशियन की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद प्रोडक्शन हाउस ने टेक्नीशियन के परिवार को 40 लाख का मुआवजा दिया था।

ये भी पढ़ेंः 'रामायण' के मेकर्स ने कॉमिक कॉन में लोगों को दिया सुनहरा शंख? श्रीराम की कलाकृति से सजा खूबसूरत गिफ्ट, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन