1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण कुंद्रा का रोमांटिक प्रपोजल, स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी प्रकश को पहनाई अंगूठी, व्लॉग में दिखाई झलक

करण कुंद्रा का रोमांटिक प्रपोजल, स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी प्रकश को पहनाई अंगूठी, व्लॉग में दिखाई झलक

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 26, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 04:13 pm IST

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों मॉरिशस में छुट्टियां मना रहे हैं, जहां करण ने बहुत ही रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया। अपने यूट्यूब चैनल पर करण कुंद्रा ने इस रोमांटिक प्रपोजल की झलक दिखाई है।

 Karan Kundrra- India TV Hindi
तेजस्वी प्रकाश को करण कुंद्रा ने किया प्रपोज। Image Source : YOUTUBE/KARAN KUNDRRA

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की लव स्टोरी रियेलिटी शो 'बिग बॉस' से शुरू हुई थी। 'बिग बॉस 15' के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। रियेलिटी शो में दोनों को प्यार हुआ और तब से अब तक दोनों साथ हैं। 4 साल से दोनों साथ हैं और अक्सर फैंस इनकी शादी को लेकर सवाल करते रहते हैं। पिछले दिनों करण कुंद्रा ने रियेलिटी शो 'देसी ब्लिंग' के दौरान तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया था और अब एक्टर ने एक बार फिर बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव को प्रपोज किया है, जिसकी झलक कपल के व्लॉग में देखने को मिली। मॉरिशस में अपनी छुट्टियों के दौरान पानी के अंदर तेजस्वी को करण ने अंगूठी पहनाकर अपने वेकेशन को यादगार बना दिया।

करण ने तेजस्वी को पहनाई अंगूठी

करण कुंद्रा इन दिनों अपनी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश के साथ मॉरिशस में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। दोनों यहां कई तरह की एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठाते दिखे। करण और तेजस्वी ने साथ में स्कूबा डाइविंग भी की और इसी दौरान समंदर के अंदर करण ने तेजस्वी को अंगूठी भी पहनाई, वो भी घुटनों पर बैठकर। इस दौरान भले ही दोनों पानी के अंदर होने के चलते कुछ बोल नहीं पा रहे थे, लेकिन दोनों के एक्सप्रेशन्स से साफ है कि दोनों इस पल में कितने खुश थे। तेजस्वी भी करण के इस रोमांटिक अंदाज पर फिदा दिखीं।

एक-दूजे में खोए तेजस्वी-करण

करण ने तेजस्वी को प्रपोज करते हुए आई लव यू कहा, इस पर तेजस्वी खिलखिला पड़ीं और बड़ी सी मुस्कान के साथ हां में जवाब दिया। और इस तरह दोनों की मॉरिशस की छुट्टियां यादगार बन गईं। इससे पहले भी दोनों ने अपने वेकेशन की झलक साझा की थी, जिसमें दोनों सुकून भरे पलों का आनंद उठाते और एक-दूसरे में खोए-खोए नजर आए। फैंस इस अंडर वॉटर प्रपोजल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सबसे रोमांटिक प्रपोजल्स में से एक बता रहे हैं। वहीं कई ने इसे सुकून और बेफिक्री वाला पल बताया और करण कुंद्रा के एफर्ट्स की भी तारीफ की।

फैंस का रिएक्शन

जैसे ही कपल ने अपने इस रोमांटिक प्रपोजल का व्लॉग साझा किया, फैंस भी इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। करण-तेजस्वी के कई फैंस ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी और शादी को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए। एक ने कमेंट में लिखा- 'कब से इस पल का इंतजार था, मेरे फेवरेट कपल।' वहीं एक ने लिखा-  'अब तो बता दो, शादी कब कर रहे हो?' एक और लिखता है - 'अब बस जल्दी से शादी कर लो, मैं तेजा को दुल्हन के लुक में देखने के लिए बेताब हूं।' ऐसे ही कमेंट करते हुए लोग तेजस्वी और करण को बधाई दे रहे हैं और जल्दी से जल्दी शादी करने की अपील भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'मैं तेरी बीवी हूं', तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा को बताया अपना पति, सुर्खियों में वायरल वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन