1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने पत्नी के साथ नहीं बल्कि इस खास दोस्त 'इमली' के साथ शेयर की फोटो

आमिर खान ने पत्नी के साथ नहीं बल्कि इस खास दोस्त 'इमली' के साथ शेयर की फोटो

 Published : Mar 05, 2019 09:31 pm IST,  Updated : Mar 05, 2019 09:31 pm IST

आमिर खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार में से एक हैं जो शायद ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी चीज जगजाहिर करते हैं। लेकिन इस बार आमिर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउट पर कुछ ऐसा किया है जिसको देखने के बाद लोग तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं।

आमिर खान- India TV Hindi
आमिर खान

नई दिल्ली: आमिर खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार में से एक हैं जो शायद ही अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी चीज जगजाहिर करते हैं। लेकिन इस बार आमिर ने अपनी सोशल मीडिया अकाउट पर कुछ ऐसा किया है जिसको देखने के बाद लोग तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कैप्शन में लिखा है 'इमली एंड मी'। अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा पर्सनल रखने वाले आमिर ने अपनी जिंदगी की इस खास दोस्त के साथ फोटो जैसे ही शेयर की यह आग की तरह फैल गई। इमली नाम सुनकर आपके दिमाग में कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे तो चलिए आपकी बैचेनी शांत करते हुए आपको बता दें कि इमली आमिर का छोटा सा कुत्ता का नाम है जिसके साथ आमिर ने फोटो शेयर की है।

इसमें एक्टर इमली को अपने बाजूओं में पकड़े नजर आ रहे हैं. इमली के पीछे छिपे आमिर की सिर्फ आंखें ही दिख रही हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आए हैं। इसके बाद से आमिर फिल्म मोगुल और महाभारत को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन