1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान की बेटी इरा बनीं टैटू आर्टिस्ट, पहले काम की शेयर की तस्वीर

आमिर खान की बेटी इरा बनीं टैटू आर्टिस्ट, पहले काम की शेयर की तस्वीर

 Published : Oct 07, 2020 09:57 am IST,  Updated : Oct 07, 2020 09:57 am IST

इरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो टैटू बनाती दिखाई दे रही हैं।

ira khan tattoo artist - India TV Hindi
इरा खान ने शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान डायरेक्शन में अपना करियर बनाना चाहती हैं, लेकिन अब उन्होंने दूसरा विकल्प भी खोज लिया है। जी हां, उन्होंने खुद इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। 

इरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वो टैटू बनाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अपनी बकेट लिस्ट की एक काम पूरा कर लिया है। इरा ने लिखा, "मैंने अपना पहला टैटू किया।"

आमिर खान के पानी फाउंडेशन ने बंजर जमीन पर उगाया जंगल

इससे पहले भी इरा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। 

बता दें कि इरा, आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। इरा का एक भाई जुनैद भी है। आमिर ने डायरेक्टर किरण राव से शादी कर ली थी। उनका एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो इरा ने डायरेक्शन में डेब्यू किया है। उनके प्ले में जुनैद को भी कास्ट किया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन