1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दंगल’ को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हुए आमिर खान

‘दंगल’ को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हुए आमिर खान

 Published : Jan 11, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 04:08 pm IST

आमिर खान के अभिनय से सजी बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल‘ को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपनी इस फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर आमिर का कहना है कि...

dangal- India TV Hindi
dangal

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के अभिनय से सजी बीते वर्ष रिलीज हुई फिल्म दंगल को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपनी इस फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर आमिर का कहना है कि वह इससे बेहद उत्साहित हैं। आमिर की फिल्म 'दंगल' ने 345.3 करोड़ रुपये की कमाई करके हिंदी फिल्मों में कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस तरह ‘दंगल’ ने आमिर की पिछली फिल्म 'पीके' का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े:-

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित खेल पर आधारित फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित है। अभिनेता ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशी साझा की। आमिर ने ट्विटर पर कहा, "मैं 'दंगल' के लिए सभी से मिले प्यार के लिए अभिभूत हूं। मैं फिल्म को अपनी फिल्म की तरह स्वीकार करने के लिए सभी का शुक्रगुजार हूं।" 'पीके' के अभिनेता ने कहा कि किसी भी रचनात्मक व्यक्ति को इससे अधिक सराहना नहीं मिल सकती।

'दंगल' को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली है। इस फिल्म में महावीर फोगाट ने अपनी पत्नी और पूरे गांव की अस्वीकृति के बाद भी अपनी बेटियों गीता और बबिता को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन