1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंबानी की होने वाली बहू श्लोका संग आमिर खान ने 'आती क्या खंडाला' पर डांस, Video वायरल

अंबानी की होने वाली बहू श्लोका संग आमिर खान ने 'आती क्या खंडाला' पर डांस, Video वायरल

 Published : Feb 28, 2019 01:15 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 01:15 pm IST

अभिनेता आमिर खान आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग बैश में शामिल होने के लिए स्विटजरलैंड पहुंचे हैं।

आमिर खान-श्लोका मेहात- India TV Hindi
आमिर खान-श्लोका मेहात

मुंबई: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले स्विटजरलैंड में प्री वेडिंग बैश धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई नामी सितारे पहुंचे हुए हैं। प्री वेडिंग बैश के कई वीडियोज सामने आए हैं। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान मुकेश अंबानी की होने वाली बहू श्लोका मेहता के साथ 'आती क्या खंडाला' पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

आमिर खान और श्लोका दोनों के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। देखिए वीडियो-

इस पार्टी के और भी बहुत सारे वीडियोज वायरल हो रहे हैं। अभिनेता शाहरुख खान नें भी श्लोका मेहता संग ठुमके लगाए। 

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी कुछ इंस अंदाज में डांस किया।

बता दें, पिछले साल मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से सगाई की थी। मार्च में दोनों ने गोवा में सगाई की थी। आकाश और श्लोका दोनों ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़े हैं। अगले महीने श्लोका और आकाश शादी करेंगे। इससे पहले पिछले साल आकाश की बहन ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी हुई थी। यह पार्टी उदयपुर में हुई थी, जहां ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायिका बेयॉन्स ने परफॉर्म किया था।

Also Read:

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के संगीत से नव्या नवेली नंदा का लुक वायरल, देखें तस्वीर

बॉलीवुड सिलेब्स ने ट्वीट कर IAF पायलट अभिनंदन के भारत लौटने की कामना की

शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान भी राजनीति में रखेंगी कदम, कांग्रेस से मिलाएंगी हाथ!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन