1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: इस तरह आमिर बने ‘दंगल’ के सिद्धांतवादी महावीर फोगाट से 'सीक्रेट सुपरस्टार' के ‘रंगीले’ सिंगर

VIDEO: इस तरह आमिर बने ‘दंगल’ के सिद्धांतवादी महावीर फोगाट से 'सीक्रेट सुपरस्टार' के ‘रंगीले’ सिंगर

 Published : Sep 28, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Sep 28, 2017 03:09 pm IST

आमिर खान अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतार चुके हैं। वह हर बार अपनी भूमिकाओं को यादगार बनाने के लिए उनके साथ कुछ नया कर ही देते हैं। वह हर रोल के साथ इतने प्रयोग कर चुके हैं कि दर्शकों को लगने लगा है कि आमिर के लिए..

aamir- India TV Hindi
aamir

मुंबई: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतार चुके हैं। वह हर बार अपनी भूमिकाओं को यादगार बनाने के लिए उनके साथ कुछ नया कर ही देते हैं। वह हर रोल के साथ इतने प्रयोग कर चुके हैं कि दर्शकों को लगने लगा है कि आमिर के लिए किसी भी किरदार को पर्दे पर उतारा कोई मुश्किल काम नहीं हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि हाल ही में निभाई उनकी एक भूमिका अब तक का सबसे मुश्किल किरदार था। दरअसल इन दिनों आमिर अपनी आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

अभिनेता और फिल्म निर्माता के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाले आमिर खान ने बताया कि आगामी फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में शक्ति कुमार नाम के शख्स का रंगीन किरदार उनके द्वारा पर्दे पर निभाए गए मुश्किल किरदारों में से एक है। आमिर ने गुरुवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें दिख रहा है कि वह किस तरह फिल्म 'दंगल' के गंभीर और सिद्धांतवादी महावीर फोगट से 'सीक्रेट सुपरस्टार' के शक्ति कुमार बन गए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मेरी मुश्किल भूमिकाओं में से एक।" वीडियो गायिका-अभिनेत्री मोनाली ठाकुर के साथ शुरू होता है, जिसमें वह कहती हैं उन्हें फिल्म में आमिर का लुक पसंद आया। मोनाली फिल्म में भूमिका निभा रही हैं

फिल्म में इंसिया की भूमिका निभा रहीं जायरा वसीम ने आमिर के किरदार पर टिप्पणी की, 'अजीब जूते और जींस'। उनके सह-कलाकार महर विज ने कहा कि अजीब दाढ़ी है। इसी वीडियो में उनकी हेयर डिजाइनर एवन कांट्रैक्टर ने दावा किया कि आमिर का यह अंदाज लोगों को हंसा देगा और रुला भी देगा। इस तरह की भूमिका उन्होंने पहले कभी नहीं निभाई। यह बेहद जिंदादिल किरदार है। आमिर के किरदार के बारे में निर्माता और उनकी पत्नी किरण राव ने कहा, "वह संगीत निर्देशक हैं, जिनका वक्त खराब चल रहा है। इस तरह का किरदार रोजाना नहीं लिखे जाते।" आमिर ने कहा, "मुझे बड़ा मजा आया क्योंकि पागल किस्म का किरदार है।" 'सीक्रेट सुपरस्टार' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन