1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने देखी संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’, दिया ये रिएक्शन

आमिर खान ने देखी संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’, दिया ये रिएक्शन

 Published : Jul 01, 2018 05:44 pm IST,  Updated : Jul 01, 2018 05:44 pm IST

संजू अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की एक बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का शानदार अभिनय देखने को मिल रहा है।

संजू- India TV Hindi
संजू

नई दिल्ली: निर्देशक राजकुमार हीरानी और आमिर खान ने साथ में मिलकर ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी हिट फिल्में हमें दी हैं। इस बार राजकुमार हीरानी संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ लेकर आए हैं। इस फिल्म के लिए आमिर के पास भी ऑफर आया था उन्हें इस फिल्म में सुनील दत्त का रोल प्ले करने को कहा गया था। लेकिन आमिर दंगल के बाद दोबारा एज्ड पर्सन का किरदार प्ले नहीं करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मना कर दिया। बाद में यह रोल परेश रावल के पास गया।

अब आमिर ने संजू फिल्म देखी और ट्विटर पर रिएक्शन भी दिया है। आमिर खान ने लिखा है- संजू को प्यार... पिता और बेटे की बेहतरीन कहानी और दोस्ती की भी। रणबीर कपूर और विक्की कौशल का शानदार अभिनय। शुक्रिया राजू एक और मनोरंजक और सशक्त फिल्म देने के लिए।

बता दें, हाल ही में राजू हीरानी ने फिल्म संजू की स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग में कुछ खास लोगों को ही इन्वाइट किया गया था। आमिर खान के साथ उनकी पत्नी किरण राव, बेटी इरा और बड़े बेटे जुनैद भी थे।

बता दें, संजू अभिनेता रणबीर कपूर के करियर की एक बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर का शानदार अभिनय देखने को मिल रहा है। लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। रणबीर जल्द ही ब्रम्हास्त्र में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाल हैं। दोनों की नजदीकियों की खबरें आजकल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों के मुताबिक दोनों लीड कलाकार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोनम की शादी में भी दोनों सितारे हाथों में हाथ डाले नजर आए थे।

बात करें आमिर खान की तो वो जल्द ही ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आमिर और अमिताभ पहली बार साथ काम करने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन